PTB Big News लुधियाना : राज्य में गुंडा तत्वों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि सरेआम दिन-दिहाड़े लोगों पर हमले होने शुरू हो गए हैं। ऐसा ही गुंडागर्दी का नंगा नाच आज लुधियाना में देखने को मिला, जब कुछ हमलावरों ने हथियारों से एक परिवार पर हमला बोल दिया। यह हमला जैन परिवार पर हुआ बताया जा रहा है, जिनके ऊपर गुंडा तत्वों ने जानलेवा हमला किया है।
घटना न्यू माधोपुरी गली नं. 7 की बताई जा रही है, जहां पर कुछ हमलावरों ने एक परिवार पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया। गुंडा तत्व सरेआम धमकियां देते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद लोगों में काफी दहशत व खौफ पाया जा रहा है।
लोगों का कहना है कि आए दिन इस तरह से बढ़ रही गुंडागर्दी के बीच आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। वहीं दूसरी तरफ लोगों ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं, उनका कहना है कि यह हमला पुलिस के सामने हुआ, लेकिन पुलिस इस मामले में सिर्फ तमाशबीन ही बनी रही, जिसके बाद लोगों में गुस्से की लहर पाई जा रही है।








































