PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सैनिटाइजर घोटाले के मामले में घिरे पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम OP Soni, भगवंत मान सरकार करने जा रही है बड़ी कार्रवाई,

Former Punjab Deputy CM OP Soni surrounded in the case of sanitizer scam Bhagwant Mann government is going to take big action

PTB Big Political न्यूज़ अमृतसर : कांग्रेसी सरकार में मंत्री रहे दिग्गज नेताओं के खिलाफ आम आदमी पार्टी की सरकार ने पूरी तरह से कमर कस ली है धर्मसोत गिलजियां और भारत भूषण आशु के बाद अब पूर्व डिप्टी सीएम OP Soni पर कार्रवाई तय है / सोनी का नाम सैनिटाइजर घोटाले में सामने आया है सोनी ने बुधवार को आरोपों के बारे में अपना पक्ष रखने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी, लेकिन बाद में इसे यह कहते हुए रद्द कर दिया कि पार्टी हाईकमान ने कांग्रेसी नेताओं को दिल्ली बुलाया है / उन्होंने कहा कि वह जल्द ही अपना पक्ष रखेंगे /

जानकारी के मुताबिक OP Soni पर स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए Covid-19 के दौरान तीन गुणा अधिक कीमत पर सैनिटाइजर खरीदने का आरोप है, जिसका सारा रिकॉर्ड राज्यस्व विभाग ने मांग लिया है दरअसल Covid-19 को आपदा करार दिया गया था, जिसके चलते इस पर खर्च होने वाला पैसा डिजास्टर मैनेजमेंट फंड से लिया गया / राज्यस्व विभाग ने स्वास्थ्य विभाग से सारा रिकॉर्ड 1 हफ्ते के अंदर पेश करने को कहा है राज्यस्व विभाग ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव अजय शर्मा से खरीद के लिए दी गई अनुमति की असल कॉपी के साथ सारी फाइल भेजने को कहा है /

राज्यस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने महंगे दाम पर सैनिटाइजर खरीदा है, जबकि उसी समय चुनाव विभाग ने भी पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के जरिए सैनिटाइजर खरीदा, जो स्वास्थ्य विभाग के मुकाबले काफी सस्ता है / उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए 1.80 लाख बोतलें 54.54 रुपए प्रति बोतल की दर पर खरीदी गई, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने वही सैनिटाइजर अपने लिए करीब 3 गुणा ज्यादा कीमत पर 160 रूपये प्रति बोतल के हिसाब से खरीदा / स्वास्थ्य विभाग के लिए सैनिटाइजर खरीदने की फाइल पर अनुमति तब के स्वास्थ्य मंत्री की OP Soni ने दी थी /

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस पर रिपोर्ट मांगी है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग के एक पूर्व अधिकारी ने माना कि Covid-19 के दौरान किसी भी चीज का रेट तय नहीं था / वन मंत्री साधू सिंह धर्मसोत और संगत सिंह गिलजियां के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में केस दर्ज होने व पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू करने के बाद पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व पूर्व उपमुख्यमंत्री OP Soni का नाम सैनिटाइजर घोटाले में आ गया है / अब सरकार इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है /