PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

400 जवानों के साथ जालंधर पुलिस के अधिकारियों ने सुबह-सुबह इस इलाके के एक-एक घर को खंगाला, जाने बड़ी वजह,

police raid early the morning four hundred police employees officers searched house from qazi mandi surya enclave Jalandhar Punjab

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर जिले की कमिश्नरेट पुलिस ने आज सुबह-सुबह शहर के उन इलाकों में छापामारी की, जो नशे के लिए बदनाम हैं। पुलिस के करीब 400 जवानों और अधिकारियों ने पौ फटने से पहले ही काजी मंडी से लेकर सूर्य एनक्लेव तक के घरों में दस्तक दी और जिन घरों पर शक था, उनकी गहनता से तलाशी ली।

पुलिस ने छापामारी पूरी प्लानिंग के साथ की। छापामारी से पहले टीमें बनाई गईं, जिनका प्रभार डीसीपी, एडीसीपी रैंक के अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस इंस्पेक्टरों को सौंपा गया। बहुत ही गुपचुप तरीके से अधिकारियों को उनके छापामारी के इलाके बांटे गए। इसके बाद पुलिस ने घरों में अपना छापामारी अभियान चलाया।

छापामारी में मौजूद जवानों को अंतिम समय तक यह तक मालूम नहीं था कि छापामारी करने के लिए कहां जाना है। सुबह का समय और फुल प्रूफ सिस्टम इसलिए अपनाया गया, ताकि सूचना लीक न हो पाए। पुलिस ने काजी मंडी, रेलवे स्टेशन, सूर्य एनक्लेव में चैकिंग अभियान चलाया। काजी मंडी के इलाके को घेराबंदी की गई, ताकि नशा तस्कर भाग न सकें।

अभियान में करीब 10 जीओ रैंक के अफ़सर और 400 के करीब मुलाजिम थे। एडीसीपी सुहेल मीर ने बताया कि छापामारी नशे की तस्करी को लेकर की गई है। हमें नशे को लेकर लोगों को समझाना है कि वह इस लत से खुद को जल्द से जल्द अलग कर लें। पुलिस अब किसी भी नशा तस्कर को छोड़ेगी नहीं, सभी पर जल्द नकेल कसी जाएगी।

शहर में पुलिस को छापामारी के दौरान कितना नशा मिला है, कितने लोगों को नशे के साथ पकड़ा है, इसका अभी तक अधिकारियों ने कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन इतना जरूर बताया है कि 5 लोगों को राउंडअप किया है। पूछे जाने पर सिर्फ इतना कहा कि जो भी बरामदगी होगी, जितने भी लोग पकड़े जाएंगे, इसकी सारी जानकारी मीडिया को उपलब्ध करवा दी जाएगी।

छापामारी में डीसीपी जरकिरण सिंह तेजा, हरपाल सिंह, एडीसीपी गुरबाज सिंह, हरप्रीत सिंह बेनीपाल भी शामिल थे। 400 में 100 के करीह महिला पुलिस कर्मचारी थीं। छापामारी के लिए 17 टीमों का गठन किया गया था और जिस क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया गया, वहां पर 12 मुख्य पॉइंट्स पर नाकाबंदी की गई थी।