PTB Crime न्यूज़ मोगा : पंजाब के जिला मोगा से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां के अधीन पड़ते गांव डाला में आज उस समय सनसनी फैल गई जब सुबह के करीब 7.45 बजे के करीब 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने पंचायत सैक्रेटरी सुखबीर सिंह पंचायत सचिव के घर पर हमला करके गोलियां चला दीं /
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात लोगों ने लगभग 4 राउंड फायर किए / पीड़ित ने बताया अप्रैल महीने से लगातार उसे अज्ञात नंबरों से धमकियां मिल रही थी और उससे फिरौती मांगी जा रही है / चाहे इस दौरान जानी नुकसान नहीं हुआ परंतु दहशत का माहौल बना हुआ है /
जानकारी देते हुए पंचायत सचिव सुखबीर सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से व्हाट्सअप कॉल के जरिए उससे फिरौती की मांग की जा रही थी, जिसके बाद उन्होंने अपना मोबाइल नंबर बदल दिया था / उन्होंने कहा कि जब अज्ञात लोगों ने फिरौती की मांगी तो उन्होंने पुलिस थाना महिणा में उनके खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया था / पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही थी /
वहीं DSP धर्मकोट मंजीत सिंह ढेसी ने CCTV फुटेज को आधार बनाकर मामले की जांच में जुट गई है। फ़िलहाल इस घटना के बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है / वहीं पंजाब में रोजाना ऐसे मामले सामने आने से आम जनता में भी खौफ फैलता जा रहा है, जिसके लिए पंजाब सरकार व पुलिस प्रशासन को कुछ ठोस कदम उठाने होंगे /








































