PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सुब्रत राय सहारा को लेकर हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस, जानें-किस मामले में,

chhattisgarh mahasamund son brutally murdered father dead body road know crime reason killing

PTB Big न्यूज़ छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सहारा सोसाइटी से भुगतान की मांग को लेकर जमाकर्ता लगातार आंदोलन कर रहे हैं / विभिन्न सरकारी कार्यालयों में अपने भुगतान को लेकर आवेदन व ज्ञापन दिए / स्थानीय प्रशासन की चुप्पी और कोई कार्रवाई नहीं करने पर अब वे हाई कोर्ट में याचिका दायर किए हैं / इस पर सुनवाई करते हुए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने नोटिस जारी कर सहारा प्रमुख सुब्रत राय से जवाब तलब किया है, साथ ही सहारा प्रबंधन, संबंधित केन्द्रीय मंत्रालय, सेबी व अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है / 

दरअसल याचिकाकर्ता अविनाश दार्वेकर, याजुवेंद्र त्रिवेदी, नारायण मूर्ति, अशोक बासु, बनानी घोष, पुरषोत्तम श्रीवास, सूबेदार यादव सहित अन्य ने हाईकोर्ट में अधिवक्ता डॉ. सचिन अशोक काले व अन्य के माध्यम से हाई कोर्ट में याचिका दायर की, बीते सोमवार को सिंगल बेंच में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओ के जमाराशि के शीघ्र भुगतान कराने की मांग की, याचिकाकर्ताओं ने बताया कि साहरा सोसाइटी ने बिलासपुर जिले से 500 करोड़ रुपए अपनी योजनाओ में जमा करवाया है, जिसकी परिपक्वता अवधि के बाद भी जमाकर्ताओं को उनकी जमाराशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है / पैसा मांगने पर साहरा सोसाइटी हिलाहवाला कर रही है /

याचिकाकर्ताओं के मुतबिक उन्हें यह बता कर बरगलाया जा रहा है कि सेबी सहारा विवाद के कारण भुगतान में देरी हो रही है / अधिवक्ता डॉ. सचिन की मानें तो जबकि वास्तविकता यह है कि सेबी ने खुद ये बताया है कि सेबी सहारा विवाद में सहारा सोसाइटी का कोई लेना देना ही नहीं है / उसके बावजूद भी सहारा सोसाइटी ने जानबूझकर झूठे तथ्यों को जमाकर्ताओं को बता कर बरगला रही है / मामले को सुनने के बाद कोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है / अब देखना होगा कि मामले में सहारा श्री की ओर से कब तक जवाब आता है, साथ ही अन्य विभागों की भी मामले में क्या प्रतिक्रिया होती है /