PTB Big न्यूज़ डेरा बाबा नानक : पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र डेरा बाबा नानक में सोमवार को सुबह बस स्टैंड और एसडीएम ऑफिस के गेट पर खालिस्तान के समर्थन में पोस्टर लगे मिले। इन पोस्टरों के मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
सूचना मिलते ही डेरा बाबा नानक के बस स्टैंड पर पंजाब पुलिस और एसएसजी के जवान पहुंचे और क्षेत्र का निरीक्षण किया। सबसे पहले डेरा बाबा नानक की पुलिस ने पोस्टरों को उतारा। इन पोस्टरों पर अलगाववादी नारे लिखे हुए थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डेरा बाबा नानक के एसएचओ ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।








































