PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

AXIS Bank में दिन-दिहाड़े चली ताबड़तोड़ गोलियां, लुटेरों ने डाली बैंक से एक करोड़ की डकैती, हुए फरार,

rajasthan the spirits the miscreants are high one crore robbery in broad daylight in bhiwadi alwar PTB Big News

PTB Crime न्यूज़ राजस्थान : राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में आज यानी सोमवार को डकैतों ने दिन-दिहाड़े एक बैंक में डकैती डाल दी / बताया जा रहा है कि 6 अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है / जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह अज्ञात बदमाशों ने AXIS Bank में लूटपाट मचाई /

अलवर के रीको चौक स्थित AXIS Bank की एक शाखा में यह वारदात हुई बताई जा रही है / बदमाश बैंक से करीब एक करोड रुपए लेकर फरार हो गए हैं / भिवाड़ी के एसपी शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 10:00 बजे अज्ञात छह हथियारबंद बदमाशों ने रीको चौक स्थित AXIS Bank में लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया /

बताया जा रहा है कि बैंक कर्मी बैंक के अंदर काम कर रहे थे कि अचानक 6 लोग हथियारों से लैस होकर बैंक के अंदर घुस गए और तोड़ ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी / फायरिंग के बाद बैंक कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई / इसके बाद बदमाशों ने गन पॉइंट पर बैंक से करीब एक करोड रुपए लूटकर फरार हो गए / गनीमत यह रही कि किसी को भी गोली नहीं लगी /

इस सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही भिवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची / इस दौरान एडिशनल एसपी बिपिन कुमार शर्मा और DSP भी मौके पर दलबल के साथ पहुंचे और मौके का जायजा लिया / फिलहाल पुलिस बैंक में लगे CCTV फुटेज खंगालने में लगी हुई है और आरोपियों की पहचान की जा रही है / भिवाड़ी के अंदर दिन-दिहाड़े हुई लूट की वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है /