PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान को व डॉ गुरप्रीत कौर को शादी की मुबारकबाद, लाल जोड़े में दुल्हन को देख नजर नहीं हटा पा रहे CM साहब, देखें Live तस्वीरें…,

CM Punjab bhagwant mann and Dr gurpreet kuar marriage punjab chandigarh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान आज एक बार फिर शादी के बंधन में बांध चुके हैं / दोपहर करीब 12 बजे चंडीगढ़ सेक्टर-8 स्थित गुरुद्वारा साहिब में डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ सिख रीति-रिवाज के तहत ‘लावां-फेरे’ लिए / आपको बता दें कि 32 साल की गुरप्रीत कौर भगवंत मान (48) से 16 साल छोटी हैं / भगवंत मान की दुल्हन डॉ. गुरप्रीत कौर लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं / आनंद कारज दौरान उनकी पहली तस्वीर सामने आई है / तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कैसे CM साहिब उनसे नजर नहीं हटा रहे /

CM Punjab bhagwant mann and Dr gurpreet kuar marriage punjab chandigarh

बैंड-बारात के साथ दूल्हा बनकर CM भगवंत मान अपनी दुल्हिनयां को लेने पहुंच गए हैं / वहीं रिबन कटाई की रस्म अदा करते की तस्वीरें भी सामने आई हैं / इस तस्वीर में मुख्यमंत्री सालियों के नाके के सामने खड़े नजर आ रहे हैं / वहीं इस दौरान राघव चड्डा और अरविंद केजरीवाल भी इस ख़ुशी के अवसर पर मौजूद हैं / पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूल्हा बने की पहली तस्वीर सामने आई हैं / सोशल मीडिया ट्विटर के जरिए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राघव चड्ढा ने अपने अकाउंट पर भगवंत मान के साथ तस्वीर शेयर की है / इस तस्वीर में राघव ने लिखा है कि साडे वीर दा ब्याह.. सानूं गोडे-गोडे चाह… /

CM Punjab bhagwant mann and Dr gurpreet kuar marriage punjab chandigarh

आपको यह भी बता दें कि चंडीगढ़ के सेक्टर-8 स्थित गुरुद्वारा साहिब में डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ सिख रीति-रिवाज के तहत ‘लावां-फेरे’ लिए / इस बात को ध्यान में रखते हुए गुरुद्वारा साहिब में सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए हैं / वहीं आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शादी में पहुंच गए हैं / वह पिता की सारी रस्में अदा करेंगे / इस बात की जानकारी राघव चड्ढा ने दी है /

CM Punjab bhagwant mann and Dr gurpreet kuar marriage punjab chandigarh

केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत करते कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है कि मेरे भाई और पंजाब के मुख्यमंत्री विवाह के बंधन में बंध रहे हैं / मैं भगवान से प्रार्थना करते हूं की उनको सुखी वैवाहिक जीवन दें / शादी में आने वाले मेहमानों के लिए खास मेन्यू तैयार किया गया है, जिसकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं / कहा जा रहा है कि वैसे तो बेहद कम और खास लोगों को ही न्योता दिया गया है, लेकिन जिन लोगों को बुलाया गया है कि उनके लिए शाही दावत का इंतजाम है /