PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सैर पर निकले दादी और पोते को क्रेटा गाड़ी ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

grandmother and grandson were hit by creta car in bhiwani both died

PTB Big Accident News हरियाणा : हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम उपमंडल के तोशाम भिवानी सड़क मार्ग पर हर्बल पार्क तोशाम में घूमने गए दादी पोते की एक वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई. उन्हें पहले तोशाम के हॉस्पिटल में ले जाया गया जहाँ दोनो को मृत घोषित कर दिया था. बाद में दोनो को पोस्टमार्टम के लिए भिवानी के सामान्य हॉस्पिटल में भेज दिया गया. पुलिस द्वारा गाड़ी चालक की पहचान कर ली गई है. गाड़ी चालक भिवानी का बताया जा रहा है.

तोशाम निवासी भूदत्त शर्मा की पत्नी नर्मदा और उसका इकलौता 6 वर्षीय पोता कार्तिक सुबह घूमने के लिए हर्बल पार्क में गए थे. रास्ते मे जब वे पार्क की तरफ से वापिस अपने घर की तरफ जाने के लिए हर्बल पार्क से निकले तो तोशाम भिवानी सड़क मार्ग पर क्रेटा गाड़ी ने टक्कर मार दी. मृतक के परिजन ने बताया कि आज नर्मदा अपने पोता व पोती के साथ घूमने के लिए हर्बल पार्क में गई थी. वापिस आते समय एक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर से 6 वर्षीय कार्तिक की मौके पर मौत हो गई. जबकि दादी नर्मदा घायल हो गई थी. लेकिन बाद में उसकी भी मौत हो गई.