PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

नौसेना का हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, हादसे में 14 लोगों की हुई दर्दनाक मौत,

Navy Black Hawk helicopter crashes in Mexico 14 killed in accident

PTB Big न्यूज़ मेक्सिको सिटी : मेक्सिको नौसेना का हेलीकॉप्टर ब्लैक हॉक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। मेक्सिकन नौसेना ने बताया कि मेक्सिको के बड़े ड्रग माफिया राफेल कारो क्विनतेरो की गिरफ्तारी और उसे ले जाने के दौरान यह हादसा हुआ। राफेल कारो क्विनतेरो को उत्तरी राज्य सिनालोआ से गिरफ्तार किया गया था।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने नौसेना के हवाले से कहा कि अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सैन्य हेलीकॉप्टर में 15 लोग सवार थे, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। नौसेना ने कहा कि हम इस दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वालों की मौत पर शोक व्यक्त करते हैं। साथ ही बताया कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना और क्विनतेरो की गिरफ्तारी के बीच कनेक्शन की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबित, राफेल पर लंबे समय से ड्रग के अवैध कारोबार का आरोप है। संयुक्त राज्य अमेरिका भी उसे पकड़ने की कोशिश कर रहा था। वह 1985 में यूएस ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (डीईए) के एक एजेंट एनरिक केमरेना सालाजार की हत्या के लिए उसे प्रत्यर्पित करना चाहता है।

आपको यह भी बता दें कि केमरेना मामले के कारण, मेक्सिको और अमेरिका के बीच संबंध तनावपूर्ण है। इसका खुलासा पूर्व डीईए एजेंट हेक्टर बेरेलेज ने एक इंटरव्यू में किया था। वहीं एफबीआई को भी लंबे समय से राफेल की तलाश है। एफबीआई ने उसे 10 सबसे बड़े वांछित अपराधियों की लिस्ट में शामिल किया हुआ था।

Latest News