PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

IELTS सेंटर के विद्यार्थियों पर अज्ञात हमलावरों ने की फायरिग, टांगों पर लगी गोलियां, फैली सनसनी,

punjab tarantaran bike riding youths shot two car riding youths near the bus stand post

PTB न्यूज़ तरनतारन : तरनतारन के अधीन पड़ती पुलिस चौकी बस अड्डा के समीप IELTS सेंटर के दो विद्यर्थियों पर बाइक सवार आरोपितों ने फायरिग कर दी। दोनों युवकों की टांगों में गोलियां लगीं। उन्हें सिविल अस्पताल तरनतारन में दाखिल करवा दिया गया है।

गांव पंडोरी गोला निवासी बलविदर सिंह का लड़का भगवंत सिंह और मुगलचक्क पन्नुआं निवासी गुरदीप सिंह का लड़का जुगराज सिंह बस अड्डा के समीप आइलेट्स सेंटर में पढ़ाई करते हैं। दोनों युवक कार पर सवार होकर आइलेट्स सेंटर पर आए। वापसी के वक्त दोनों युवक पीजा हट के बाहर रुक गए।

इस दौरान दो बाइकों पर सवार होकर आए कुछ युवकों ने रिवाल्वर निकाली उन पर फायरिग कर दी। कार के आगे बैठे दो युवकों भगवंत सिंह व जुगराज सिंह की टांगों में गोलियां लगी। उन्हें सिविल अस्पताल तरनतारन में लाया गया। गोलियों की आवाज सुनकर लोग इधर-उधर भागने लगे।

SSP रंजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि आरोपित कौन थे, इस बाबत घायल युवकों के बयान दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। फिलहालक थाना सिटी में धारा-307 के तहत अज्ञात लोगों विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। शुक्रवार शाम के समय हुई इस घटना के बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है /

Latest News