PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पेड़ से लटका मिला महिला और उसकी बेटी का शव, इलाके में फैली सनसनी,

dead body of woman and her daughter found hanging from tree

PTB Big Crime News हरियाणा : महेंद्रगढ़ के गांव सीगड़ी राजपूत में संदिग्ध परिस्थितियों में मां-बेटी के शव पेड़ों से लटके मिले हैं। ग्रामीणों ने सुबह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर पेड़ पर 24 वर्षीय महिला और दूसरे पेड़ पर उसकी छह माह की बेटी के शव देखे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पेड़ से उतरवाकर सामान्य अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया।

ग्रामीणों के अनुसार मृतका 24 वर्षीय प्रीति और उसकी छह माह की बेटी मुस्कान संदिग्ध अवस्था में पेड़ों पर चुन्नी के सहारे लटकी मिली। पुलिस जांच में खुलासा हो पाएगा कि महिला ने बेटी को फंदे से लटका स्वयं आत्महत्या की है या फिर किसी अन्य द्वारा हत्या कर शवों को पेड़ों पर लटकाया गया है।

अस्पताल में दोनों शवों को रखवाया गया है और परिजनों के बयान के बाद ही पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि दोनों ही शवों के पैर जमीन पर टिके हुए हैं, ऐसी स्थिति में कोई भी आत्महत्या नहीं कर सकता। देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों की हत्या कर शवों को पेड़ों पर लटकाया गया है।

Latest News