PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

यात्रियों से भरी बस नर्मदा नदी में गिरी, 13 से ज्यादा लोगों की हुई मौत, कई लापता, बचाव अभियान जारी,

mp bus full passengers fell into narmada river due loss balance 15 killed

PTB Sad न्यूज़ मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश से हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि राज्य के खरगौन-धार के खलघाट में यात्रियों से भरी बस नर्मदा नदी में जा गिरी। बस के संतुलन बिगड़ने से पुल की रेलिंग भी टूट गई और पूरी बस नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि इस घटना में 13 लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

वहीं, घायलों को एंबुलेंस की मदद से धामनोद शासकीय अस्पताल भेजा गया है। मौके पर धामनोद पुलिस एवं खलटाका पुलिस मोर्चा संभाले हुए हैं बचाव के लिए गोताखोर लगे हुए हैं। NDRF की टीम भी राहत बचाव के लिए मौके पर पहुंची है। इंदौर कमिश्नर पवन कुमार शर्मा ने धार और खरगोन के कलेक्टर्स को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह खरगौन-धार के बीच स्थित खलघाट में हुई बस दुर्घटना का संज्ञान लिया है। बस के खाई में गिर जाने की सूचना मिलते ही प्रशासन को शीघ्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। बस को क्रेन की मदद से निकाल लिया गया है। यात्रियों के रेस्क्यू का काम जारी है।

जिला प्रशासन घटना स्थल पर है। मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ को भेजने के निर्देश दिए हैं, इसके अतिरिक्त आवश्यक संसाधन घटना स्थल पर भेजने और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। खरगोन, इंदौर जिला प्रशासन के साथ मुख्यमंत्री निरंतर संपर्क बनाए हुए हैं। वहीं, पूर्व सीएम कमलनाथ ने धार जिले के खलघाट में हुए हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए।

Latest News