PTB News शिक्षा : आज स्कूल के 10+2 बोर्ड के नतीजों में स्कूल के लगातार पिछले बहुत से सालों से बने हुए रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए 97% अंकों के साथ तान्या सैनी ने टॉप पोजीशन हासिल की जबकि दूसरे नंबर पर नंदिनी बग्गा 96% रही जो कि दोनों ही कॉमर्स स्ट्रीम से हैं तीसरे नंबर पर नॉन मेडिकल में 94.5% से योगेश सेठी रहा तथा 6 और बच्चों ने 90% से ऊपर के अंक हासिल किए,
जिनमें प्रभजोत कौर 93.2% अरमान 91% जन्नत 91% भी शामिल है तथा 24 बच्चों ने 80% से ऊपर अंक हासिल किए और स्कूल का रिजल्ट 100% पास के साथ रहा। दसवीं कक्षा के छात्र छात्राओं में तुषार ओर तन्वी खन्ना ने 97% नक्षत्रा और दलजीत सिंह 96.4% के साथ द्वितीय तथा 6 और छात्र छात्राओं ने 90% से ज्यादा अंक और 25 छात्र-छात्राओं ने 80%अंक हासिल किए।
इस मौके पर स्कूल अध्यक्ष विजय मैनी, स्कूल डायरेक्टर मोनिका मैनी और प्रिंसिपल परमिंदर मिन्हास ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी तथा स्कूल स्टाफ और अभिभावकों को भी बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूल के छात्र छात्राओं ने इस खुशी में ढोल की थाप पर खूब डांस भी किया।








































