PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का चंडीगढ़ में चालान कट गया है। ये चालान चंडीगढ़ नगर निगम ने उनके घर का काटा है। दरअसल नगर निगम को सूचना मिली थी कि मुख्यमंत्री के घर के बाहर गंदगी पड़ी है। टीम ने मौका जाकर चेक किया तो सेक्टर-2 में कोठी नंबर 7 के पीछे कचरा फैला था,
जिसे देखकर निगम ने यह कार्रवाई की। कुल 10 हजार रुपए का चालान किया गया है। चालान CRPF बटालियन 113, DSP हरजिंदर सिंह का काटा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, कोठी किसी मंत्री को अलॉट नहीं हुई है।
यहां पंजाब के मंत्रियों के सुरक्षा कर्मी रहते हैं। यहां मंत्रियों की गाड़ियां भी खड़ी होती हैं। आज सुबह कोठी की पिछली तरफ कूड़ा पड़े होने की सूचना के बाद नगर निगम की टीम पहुंची थी। मौके का मुआयना करने और फोटो खींच कर चालान किया गया।सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट बॉयलॉज़, 2018 के बॉयलॉ 14(आई) और नियम 15(जी) के तहत 500+9500 रुपए का चालान किया गया।








































