जालंधर में रविवार को एमरजेंसी में खोला गया जिलाधीश कार्यालय, कई लोगों की हुई बोलती बंद,
PTB City न्यूज़ जालंधर : बीते दिनों जिलाधीश के ऑफिस में जालंधर वेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल की तरफ से अचानक किये गए डीसी कॉम्प्लेक्स के दौरे के बाद एक A ग्रेड अधिकारी के साथ हुए विवाद का समाधान रविवार के दिन जिलाधीश जसप्रीत सिंह की उपस्थिति में एक विशेष मीटिंग के दौरान रमन अरोड़ा विधायक सेंट्रल हल्का जालंधर और कर्मचारियों की बैठक के दौरान उस समय सुलझा जब शीतल अंगुराल ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि उनका इरादा किसी अधिकारी या कर्मचारी के सम्मान को ठेस पहुंचाना नहीं था।
इससे पहले आपको यह भी बता दें कि यह मामला शीतल अंगुराल की वजह से उस समय बिगड़ गया था जब उनका A ग्रेड अधिकारी के साथ बीते दिनों विवाद हो गया इस दौरान बहुत से बातें जो विधायक शीतल अंगुराल को नहीं कहनी चाहिए थी वह भी कह डाली, जो अभी तक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनको खुद शीतल अंगुराल ने भी अपने पेज पर उपलोड किया था, खेर आपको अब बताते हैं कि यह मामला सुलझा कैसे, दरअसल जब यह विवाद हुआ तो
इस मामले को लेकर कुछ खबरें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया पर लग गई, जिसका पता चलते ही सेंट्रल हल्के से विधायक रमन अरोड़ा ने शीतल अंगुराल से सम्पर्क किया, जैसा की हमें सूत्रों से पता चला उसके बाद उन्होंने जिलाधीश से सम्पर्क कर रविवार तक इस मामले को सुलझाने की बात कही ताकि विधायक शीतल अंगुराल का पुतला सोमवार को फूंकने से बच सके ओर तो ओर ऐसा अगर होता तो आप पार्टी की किरकरी भी होना लाजमी था, लेकिन समय रहते रमन अरोड़ा ने इस मामले को रविवार के दिन सुलझा दिया /

जिसके बाद जिलाधीश ऑफिस में रविवार को हुई इस विशेष बैठक के दौरान विधायक शीतल अंगुराल ने स्पष्ट किया कि जिलाधीश ऑफिस में उनकी कार्रवाई का एकमात्र उद्देश्य तहसील परिसर के बाहर ‘निजी एजेंटों’ के खिलाफ करवाई करना और किसी भी तरह से सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने कहा कि अगर उनकी इस बात से किसी कर्मचारी या अधिकारी को ठेस पहुंची है तो वह इसके लिए खेद प्रकट करते है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में अगर कोई एसा मामला आता है तो वह जिलाधीश के ध्यान में लाएंगे।
इसके बाद जिलाधीश ऑफिस के कर्मचारी संघ के पंजाब प्रधान गुरनाम सिंह विरक ने अपने सहयोगियों के साथ राज्य के महासचिव जोगिंदर कुमार जीरा, वित्त सचिव सतबीर सिंह चंदी, सहायक वित्त सचिव हरजिंदर सिंह और राज्य समिति के सदस्य बलबीर सिंह ने कहा कि विधायक शीतल अंगुराल के खेद और माफी की अभिव्यक्ति को स्वीकार करते हुए एसोसिएशन ने 25 जुलाई से दी हड़ताल का आह्वान वापस ले लिया है।
इस अवसर पर अन्य को इलावा सुपरडैंट परमिंदर कौर, चेयरमैन राकेश कुमार, प्रधान पवन वर्मा, महासचिव जगदीश सलूजा, सलाहकार नरेश कुमार कौल, खजानची दविंदर पाल सिंह, राजिंदर कुमार, रंजीत कौर, अनुदीप, मुनीश सैनी, अमन कौशिक, जिला प्रधान पठानकोट गुरदीप सफरी, जिला प्रधान बठिंडा कुलदीप शर्मा, दर्शन सिंह, जगप्रीत सिंह व जसविंदर सिंह आदि मौजूद रहे। ।
PCS अधिकारी एसोसिएशन ने भी काला बैच लगा कर काम करने की काल वापस ली, विधायक शीतल अंगुराल द्वारा खेद जताने और फेसबुक पर माफी मांगने के बाद PCS ऑफिसर्स एसोसिएशन, पंजाब ने भी काला बैच लगाकर विरोध किया है। इस संबंध में एसोसिएशन के महासचिव अंकुर महिंद्रू ने कहा कि विधायक द्वारा खेद जताए जाने के बाद संगठन ने कॉल वापस ले ली है।








































