PTB Big News संगरूर : संगरूर में बेरोजगार पी.टी.ई. यूनियन द्वारा सी.एम. मान की रिहायश के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन किया जा रहा है और सी.एम. मान की रिहायश का घेराव करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बेरीकेड लगाए हुए हैं। बेरोजगार पी.टी.ई. यूनियन द्वारा हल्ला बोला जा रहा है। उनकी मांग है कि उन्हें पक्का रोजगार दिया जाए।
इसी बीच प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जैसे ही पी.टी.ई. यूनियन ने सी.एम. मान की रिहायश की ओर बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस द्वारा उन्हें आगे जाने से रोका गया जिसके चलते उनमें जबरदस्त झड़प हुई है। गौरतलब है कि पी.टी.ई. यूनियन पिछले काफी लंबे से 646 पोस्टों को लेकर प्रदर्शन करती आ रही है। प्रदर्शनाकिरयों द्वारा सी.एम. मान की रिहायश के बाहर प्रदर्शन अभी भी जारी है।








































