PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

खुली किस्मत, मिलेगी नौकरी, मोहल्ला क्लीनिक में, पास होने के लिए चाहिए बस कुछ नंबर,

mo needs 60 numbers pass mohalla clinic 154 applicants will be verified tomorrow numbers will have taken different categories Chandigarh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : मोहल्ला क्लीनिक के लिए शुक्रवार से मेडिकल अफसरों की भर्ती शुरू होगी। वर्तमान में डॉक्टरों के रूम के अलावा अन्य सभी इंफ्रास्ट्रक्चर पूरा कर लिया गया है। दूसरी तरफ स्टाफ की भर्ती के लिए शुक्रवार को सिविल अस्पताल के परिसर में बने नर्सिंग स्कूल में मेडिकल अफसर के पद के लिए 154 डॉक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी।

हालांकि इसके लिए बाबा फरीद यूनिवर्सिटी की तरफ से डॉक्टरों की भर्ती के लिए पूरा खाका भेजा गया है, जिसके मुताबिक आवेदन करने वाले डॉक्टरों की भर्ती के लिए तय होगा कि पहले फेज में खुल रहे मोहल्ला क्लीनिक में कितने डॉक्टरों को अपॉइंट किया जाना है। हालांकि कितने पदों के लिए पहले पड़ाव में डॉक्टरों की वेरिफिकेशन होगी, इसके लिए कोई निर्देश जारी नहीं हुआ है। जिले में 15 अगस्त को तीन मोहल्ला क्लीनिक खोले जा रहे हैं।

इनमें से दो शहर और एक देहात में तैयार किया गया है। एमओ को पास होने के लिए 60 नंबर लेने होंगे। मोहल्ला क्लीनिक के लिए पंजाब सरकार ने डॉक्टरों की भर्ती के लिए नेशनल हेल्थ मिशन के अधीन डॉक्टरों को प्रोग्राम अफसर ही वेरिफाई करने के बाद उनकी सूची स्टेट हेडक्वार्टर दफ्तर को भेजेंगे। हालांकि इसके लिए कोई लिखित में टेस्ट नहीं होगा। जबकि मेडिकल अफसर की भर्ती के लिए 64 साल की उम्र तय की गई है। जिला स्तर पर शुक्रवार को 154 आवेदकों के लिए वेरिफिकेशन सेशन रखा गया है।

इसमें आवेदक को कम से कम 60 नंबर लेने होंगे। इसके बाद उसे क्लीनिक में मेडिकल अफसर के पद पर तैनात किया जाएगा। क्लीनिकल असिस्टेंट और फार्मेसी के पदों के लिए पैरामेडिकल स्टाफ के जिन लोगों ने आवेदन किया है, उनकी भर्ती प्रक्रिया बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में टेस्ट के दौरान होगी। जिला स्तर पर कोई नया फार्मेट नहीं है। भर्ती के लिए लोकल स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।

Latest News