PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

जालंधर की मक्क्ड़ मोटर्स वालों का बड़ा कारनामा, पूर्व विधायक सुशील रिंकू के आधार कार्ड को टैंपर कर, कर दिया घटिया काम, होगी कारवाई,

makkar motors this work was done by tampering the Aadhar card of former mla sushil rinku Jalandhar west

PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालन्धर फगवाड़ा हाईवे पर स्थित मक्कड़ मोटर्स के कारनामे को लेकर पूरा RTA विभाग शक के दायरे में आ गया है कि आखिर कैसे लोगों के आधार कार्ड टैंपर कर वाहनो की रजिस्ट्रेशन करवाई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जालन्धर वैस्ट के पूर्व विधायक सुशील रिंकू के आधार कार्ड को टैंपर कर आरसी बनवाने का सामने आया है जिसमें तस्वीर सुशील रिंकू की ही है,

लेकिन आधार कार्ड नंबर और पता टैंपर कर बदल दिया गया है / यह सारे दस्तावेज मक्कड़ मोर्टस की ओर से RTA की वैबसाईट पर अपलोड किए गए थे / अपलोड किए गए आधार कार्ड अनुसार मोता सिंह नगर के रहने वाले सौरभ चड्डा के नाम से तैयार किया गया / मामला उस वक्त पक़ड़ में आ गया जब कंप्यूटर ओपरेटर की से डाटा चैक किया गया, जिसमें सुशील रिंकू की तस्वीर को लेकर शंका पैदा हुई तो गहराई से जांच शुरु की गई बाद में खुलासा हुआ कि सिर्फ तस्वीर ही सुशील रिंकू की है बाकी सब कुछ बदल दिया गया है,

जिसके बाद वाहन की रजिस्ट्रेशन को रोक दिया गया और मामला आरटीए के तक पहुंचाया गया / उधर मक्क़ड़ मोटर्स के जीएम यश ने कहा कि हमारी ओर से कोई भी दस्तावेज टैंपर नहीं किया गया जो भी दस्तावेज ग्राहक देता है उसे ही वैबसाईट पर अपलोड किया जाता है / आपको यह भी बता दें कि फर्जीवाड़े के अनेक मामलों में जालन्धर RTA दफ्तर कई बार चर्चा में रहा है /

इसका कारण है कि यहां पर तैनात कर्मचारी पिछले कई सालों से इसी विभाग में काम कर रहे है, जिनके शहर में अच्छे रिश्ते बन चुके हैं / इनमें कई प्राईवेट एजैंट अपने डीलरों का काम जल्दी करवाने के लिए भी कई तरह के जुगाड़ लगाते हैं / फिलहाल इस आधार को टैंपर करने के पीछे क्या कारण हो सकता है इसके लिए RTA रजत ओबराय ने डीलर को नोटिस जारी कर दिया है और उसका स्पष्टीकरण मांगा है जिसके बाद अगली कारवाई के लिए स्टेट ट्रांस्पोर्ट को पत्र भेजा जाएगा /

Latest News