PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

इनोसेंट हाट्र्स लोहारां में सेफ स्कूल वाहन योजना पर स्कूल बस चालकों के लिए अवेयरनेस सेमिनार,

Awareness seminar for school bus drivers on 'Safe School Vehicle Scheme' at Innocent Hearts

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसेंट हाट्र्स नकोदर रोड लोहारां में ट्रैफिक जागरूकता फैलाने के लिए ट्रेफिक एजुकेशन सैॅल द्वारा स्कूल बस चालकों के लिए सेफ स्कूल वाहन योजना के तहत एक अवेयरनेस सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार में ए .एस. आई. शमशेर सिंह तथा हेड कांस्टेबल जसवीर सिंह ने सेफ स्कूल वाहन योजना से सबको अवगत करवाया।

शमशेर सिंह ने सभी बस ड्राइवरों, कंडकटरों व हेलपरों को शपथ दिलाई कि ये सब ट्रैफिक के नियमों का पालन अपना फर्ज़ समझकर करेंगे। उन्होंने सबको समझाया कि उनको विद्यार्थियों और अभिभावकों से कैसे व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने मौके पर मौजूद ड्राइवरों के प्रश्नों के उतर भी दिए।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल कुमारी शालू सहगल, ट्रांसपोर्ट इंचार्ज नीरज कुमार, सीनियर ट्रांसपोट इंचार्ज सतीश कुमार भी उपस्थित थे । विद्यालय की प्रिंसिपल कुमारी शालू सहगल ने इस मौके पर बताया कि ट्रैफिक पुलिस इस प्रकार के अवेयरनेस सेमिनार लगाकर बहुत अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थी हमेशा हमारी प्राथमिकता रहे हैं और इस प्रकार के सेमिनार करवाना हमारे स्कूल की विशेषता रही है।

Latest News