PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा के PA को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपने भाई के साथ मिलकर कर रहा था ब्लेकमेलिंग, विधायक ने दिखाई दरियादिली, 

Police arrested Jalandhar MLA Raman Arora PA was doing blackmailing with his brother MLA showed generosity PTB Big News

PTB City News जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां पुलिस ने आज विधायक रमन अरोड़ा के किसी परिचित की शिकायत पर विधायक के फर्जी PA सहित उसके भाई को भी गिरफ्तार किया है, हालाँकि पुलिस अधिकारीयों को खुद विधायक रमन अरोड़ा ने फ़ोन पर ही दोनों आरोपियों को लिखित में माफीनामा लिखवाकर व आगे चलकर ऐसा नहीं करने की एवज में छोड़ने को कह दिया है / 

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी जोकि किशनपुरा चौक के साथ लगते बलदेव नगर के रहने वाले हैं और दोनों आरोपी सगे भाई हैं जिनकी पहचान रोहित और अजय के रूप में हुई है / सरकारी दफ्तरों में फोन करके अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकाने का काम करते हैं / इस बारे में जैसे ही स्थानीय पुलिस को पता चला तो पुलिस ने तुरंत करवाई करते हुए इनको धर दबोचा / 

इस मामले संबंधी थाना 4 के प्रभारी कमलजीत सिंह ने PTB न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि जिन नंबरों से इनके फोन आते थे उन्हें ट्रेसिंग पर लगाया और इन दोनों भाइयों के नंबरों को ट्रेस कर लिया / इसके बाद पुलिस ने उनकी लोकेशन का पता लगाया / लोकेशन पता चलते ही पुलिस ने फर्जी वाड़ा करने वाले दोनों युवकों को मौके से पकड़ लिया / पुलिस ने दोनों से वह फोन भी बरामद कर लिया है जिसका प्रयोग वह सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकाने के लिए करते थे / 

SHO कमलजीत सिंह ने आगे बताया कि वह उस समय बहुत हैरान हुए जब सेंट्रल हल्के के विधायक रमन अरोड़ा ने फ़ोन कर उनको कहा कि इन दोनों आरोपियों को लिखित में माफीनामा लिखवाकर व आगे चलकर ऐसा नहीं करने की एवज में छोड़ दिया जाए / वहीं थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि अगर वह भविष्य में ऐसे दुबारा करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जायेगा और इनके ऊपर कड़ी नजर रखी जाएगी / फ़िलहाल इन दोनों भाइयों को माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया गया है / फ़िलहाल ख़बर लिखे जनता दोनों भाई थाने में ही मौजूद थे / 

Latest News