PTB City News लुधियाना (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : इमीग्रेशन कारोबार करने वालों में जहां कुछ ईमानदार कारोबारी हैं तो सबसे ज्यादा तादार लोगों को ठगने वालों की है और यह जाल इतना बड़ा है कि जिला प्रशासन से लेकर जिला पुलिस तक के हाथ खड़े हो चुके हैं, नतीजा यह है की रोजाना लोगों को ऐसे लुटेरे वीज़ा लगाने के नाम पर ठगते जा रहे हैं और पुलिस व जिला प्रशासन हाथ पर हाथ रख कर बैठा हुआ है /
ऐसा ही एक मामला लुधियाना से सामने आया है / जहां दो फर्जी ट्रैवल एजेंट्स ने तीन युवकों से 25.50 लाख रुपये लेकर कनाडा का फर्जी वीजा लगा दिया / यह मामला थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने दर्ज किया है व अब दोनों के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी व इमीग्रेशन एक्ट के तहत केस दर्ज करके इन दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है /
मीडिया के बंधुओं को दी गई जानकारी के अनुसार ASI स्वर्ण चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी दोनों आरोपियों की पहचान फव्वारा चौक स्थित Paramount Immigration Services Ludhiana के चरणजीत सिंह तथा गोल्डी बाजवा के रूप में हुई है / पुलिस ने फरीदकोट के गांव बेहबल कलां निवासी नरिंदर सिंह की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है /
पुलिस को दिए बयान में पीड़ित नरिंदर सिंह ने बताया कि तीनों आरोपितों ने उससे, उसके दोस्त फरीदकोट के गांव रण सिंह वाला निवासी निर्मल सिंह तथा बेहबल कलां निवासी हरप्रीत सिंह 31 जुलाई 2022 को 25.50 लाख रुपए लेकर कनाडा का फर्जी वीजा लगा दिया / ऐसा करके आरोपितों ने उनके साथ धोखाधड़ी की, लेकिन जब तक इनसे ऐसा करने के बारे में पूछा जाता तब तक यह दोनों आरोपी फरार हो चुके थे / वहीं ASI स्वर्ण चंद ने कहा कि फ़िलहाल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है व आरोपितों के ठिकाने पर छापामारी की जा रही है /








































