PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

हिमाचल प्रदेश की तरफ जाने वालों के लिए बड़ी एहम ख़बर, ध्यान से पढ़ें,

himachal paardesh weather update heavy rainfall alert for two days more than 30 roads stalled state PTB Big News

PTB Big न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / शिमला : राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार मंगलवार सुबह तक प्रदेश में 35 सड़कों पर आवाजाही ठप थी। इसके अलावा 58 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हुए हैं। चंबा जिले में बादल फटने के बाद जनजीवन प्रभावित है।

हिमाचल प्रदेश में दो दिन फिर भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश में 10 और 11 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 15 अगस्त तक बारिश जारी रहने की संभावना है। आज भी प्रदेश के कई भागों में बारिश की संभावना है। अलर्ट को देखते हुए लोगों को नदी-नालोंइ से दूर रहने की सलाह दी गई है।

भारी बारिश की स्थिति में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावना है। ऐसे में लोगों को संबंधित विभागों की ओर से समय-समय पर जारी एडवाइजरी का पालन करने को कहा गया है। उधर, राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार मंगलवार सुबह तक प्रदेश में 35 सड़कों पर आवाजाही ठप थी। इसके अलावा 58 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हुए हैं। चंबा जिले में बादल फटने के बाद जनजीवन प्रभावित है।

वहीं, शिमला-कांगड़ा नेशनल हाईवे पर टुटू के समीप रात को पेड़ गिरने से यातायात घंटों ठप रहा। मंगलवार सुबह हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सुबह करीब नौ बजे मशीनरी मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाने का काम शुरू किया।

24 घंटों के दौरान चंबा में 29, बिजाही27, कोटखाई 22, सोलन 19, करसोग 16, शिमला और गोहर 12-12, मशोबरा 11, मनाली और ठयोग 10-10, नारकंडा, मंडी और पंडोह-9-9 और डलहौजी में 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

शिमला में न्यूनतम तापमान 17.4, सुंदरनगर 22.7, भुंतर 21.3, कल्पा 14.8, धर्मशाला 22.2, ऊना 26.8, नाहन 24.5, केलांग 12.9, पालमपुर 21.5, सोलन 20.8, मनाली 17.6, कांगड़ा 25.2, मंडी 22.9, बिलासपुर 25.0, हमीरपुर 22.8, चंबा 22.9, डलहौजी 18.2, रिकांगपिओ 18.5, पांवटा साहिब 28.0 और कसौली में 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Latest News