PTB News

Latest news
आईवी वर्ल्ड स्कूल ,जालंधर में 'पृथ्वी दिवस' समारोह का आयोजन, एचएमवी द्वारा सत्र 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स ट्रायल की घोषणा, पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... इनोसेंट हार्ट्स ने उत्साह और पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों के साथ मनाया 'वर्ल्ड अर्थ डे' सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाया, आज है! पहलगाम हमले की पहली बरसी, छावनी बनी कश्मीर घाटी, मंजर याद कर आज भी सिहर उठता है हर देश वासी क... SpiceJet की फ्लाइट में यात्री को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप हर-हर महादेव की गूंज के साथ शुरू हुई Kedarnath Dham Yatra 2026, खुले केदारनाथ के कपाट, मोबाइल को लेक... जालंधर : जूस बार की आड़ में शराब का किया जा रहा था अवैध कारोबार, तस्कर गिरफ्तार, भक्तों की आस्था से खिलवाड़! मां वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में निकली 95% चांदी नकली,

जालंधर के साथ लगते शहर से बड़ी ख़बर, डेढ़ वर्षीय बच्चा नाले में गिरा, बचाने के लिए मां ने भी मारी छलांग, सर्च अभियान जारी,

Kapurthala Mother also jumped to save one and a half year old child fell in the drain Punjab PTB Big Breaking News

PTB Sad न्यूज़ कपूरथला : शहर के गोइंदवाल मार्ग पर मंगलवार दोपहर प्रवासी मजदूर का डेढ़ वर्षीय एक बच्चा अभिलाष बड़े नाले में गिर गया। बच्चे के गिरने के बाद आनन फानन में मां मनीषा ने भी बच्चे को बचने के लिए नाले में छलांग लगा दी, जिसे नजदीक लोगों ने तुरंत निकाल लिया। बच्चे की तलाश अभी की जा रही है। बच्चे की माँ का रो-रो कर बुरा हाल है।

इस सनसनीखेज घटना की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन ने नगर निगम की टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक बच्चे की तलाश की जा रही थी। बच्चे के नाले में गिरने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार राजीव खोसला भी घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं।

वहीं पुलिस प्रशासन की तरफ से मौके पर DSP सब डिवीजन मनिंदरजीत सिंह अपनी टीम सहित मोके पर मौजूद हैं। नगर निगम की टीम ने नाले पर बने लेंटर को तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है और लगातार बचाव कार्य जारी है। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक बच्चे का कुछ भी पता नहीं चल पाया है /

Latest News

Latest News