PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पुर्व विधायक सुशील रिंकू के नेतृत्व में निकली जालंधर वेस्ट में गौरव यात्रा,

Gaurav Yatra in Jalandhar West under the leadership of former MLA Sushil Rinku Jalandhar Punjab

देश को आजाद करवाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने जानों की आहुतियां दी, तब हमें आजादी मिली : पूर्व विधायक सुशील रिंकू,

PTB City News जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : कांग्रेस के भारत जोड़ो अभियान के अंतर्गत गौरव यात्रा की शुरुआत मंगलवार को बस्ती दानिशमंदा स्थित जालंधर वेस्ट के पुर्व विधायक सुशील रिंकू के नेतृत्व में उनके आफिस से हुई। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर शुरू हुई यह गोरव यात्रा बस्ती दानिशमंदां से चलकर बाबू जगजीवन राम चौंक,वीर बर्बरीक चौंक, बस्ती शेख,माडल हाउस, अवतार नगर, बस्ती नौ से होती हुई वीर बर्बरीक चौंक पर आकर संपन्न हुई।

गौरव यात्रा का रास्ते में लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर तथा देश भक्ति के नारे लगाकर भरपूर स्वागत किया गया। यात्रा में पार्टी कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा झंडा लहराते हुए, वंदे मातरम,भारत माता की जय तथा देश भक्ति के लगाए नारों से पूरा क्षेत्र देश भक्ति के रंग में रंग गया। इस अवसर पर सुशील रिंकू ने बताया कि आज हम आजाद देश में रह रहे हैं यह आजादी हमें स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा अपनी जानों की आहुतियां देकर दिलाई थी।

उन्होंने बताया की पिछले 70 सालों में देश में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप हुआ है वह काबिले तारीफ है, उन्होंने कहा कि वह लोग जो आजादी के 75 वर्ष पश्चात भी अपने कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज भी नहीं फैहरा पाए वह आज देश भक्त होने का दावा करते हैं। उन्होंने कहा कि आज जिन चीजों पर हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी दुनिया में इतरा रहे हैं वह सब कांग्रेस की ही देन है, सरदार भगत सिंह,करतार सिंह सराभा। चंदशेखर आजाद महात्मा गांधी जैसे लोगों के बताए मार्ग पर चलकर पंडित जवाहरलाल नेहरू,

Gaurav Yatra in Jalandhar West under the leadership of former MLA Sushil Rinku Jalandhar Punjab

सरदार वल्लभ भाई पटेल, पंडित लालबहादुर शास्त्री जी, श्रीमती इंदिरा गांधी जैसे देश भक्तों ने दिन रात एक कर भारत को उन्नति के शिखर पर पहुंचाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। जय जवान जय किसान के नारे से देश में हरित क्रांति, भाखड़ा डैम, परमाणु स्शक्तिकरण, अंतरिक्ष में सेटेलाइट की स्थापना, इसरों की स्थापना ,देश में टेलीविजन सेटेलाइट की स्थापना,

देश में सेना के तीनों अंगों की स्थापना,1995 में इंटरनेट की सेवाएं, पोलियो मुक्त भारत, यह सब देश में पिछले 70 सालों में ही संभव हुआ है, लेकिन हमारे भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश के लोगों को गुमराह कर कह रहे हैं कि कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में कुछ नहीं किया। आज अमेरिका तथा चीन के बाद भारत की सेना ही सबसे बड़ी सेना है। अंत: में उन्होंने इस तिरंगा गौरव यात्रा में शामिल हुए सभी नेताओं , कार्यकर्ताओं तथा वर्करों का यात्रा में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया।

इस गौरव यात्रा में पुर्व विधायक सुशील रिंकू, महिला कांग्रेस प्रधान बलबीर रानी सोढी,पार्षद सुनीता रिंकू, सुरिन्द्र चौधरी, एडवोकेट संदीप कुमार वर्मा,गुलज़ारी लाल सारंगल, , तरसेम थापा, सुभाष चन्द्र, ओम प्रकाश भगत, पार्षद तरसेम लखोत्रा,ब्लॉक प्रधान वेस्ट -2अश्वनी जंगराल,बचन लाल, अर्जून, बराड़, अजय बब्बल,राज कुमार राजू, हरजिन्द्र लाडा, विनोद रोक्सी, रशपाल जाखू, अवतार विरदी, सचिन सरीन, ब्लॉक प्रधान वेस्ट-1 हरीश ढल्ल, कुलदीप दीपू,

चिराग डाबर, रवि बग्गा,सुरजीत सुख्खा, पार्षद जगदीश समराय, सुमीत कपूर, वरिन्द्र काली, अमृत खोसला, कंचन ठाकुर, जसलीन सेठी, कुलदीप गाखला, जोगिन्द्र पाल बब्बी, राजेश अगिनहोत्री,चन्द्रकांता, सुरजीत कौर, रीतू सहोता, वन्दना मेहता, मीनू बग्गा, सोनू भंडारी, जब्बार खान, अनमोल ग्रोवर,सुरिन्दर छिंदा, शिवम पंसारी, ,, अभी लोच, दीपक धीर, मनीष धीर, चिराग डाबर, लक्की आहूजा, जगदीश डालीया एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Latest News