PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब पुलिस ने शौर्य चक्र अवार्डी बलविन्दर सिंह कत्ल कांड के मुख्य मुलजिम को दो सहित साथियों को किया गिरफ़्तार, कब्ज़े से बरामद हुए हैड-ग्रेनेड, RDX-IED, लाखों की नगदी सहित कई हथियार,

Punjab Police Arrests Key Accused in Shaurya Chakra Awardee Balwinder Singh Murder Case Along with his two Aides Chandigarh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ / तरनतारन : शौर्य चक्र अवार्डी बलविन्दर सिंह संधू के सनसनीखेज़ कत्ल केस में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुये पंजाब पुलिस ने आज तरन तारन से इस केस के मुख्य मुलजिम, जिसकी पहचान गुरविन्दर सिंह उर्फ बाबा उर्फ राजा के तौर पर हुई है, को गिरफ़्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने गुरविन्दर बाबा के दो साथियों सन्दीप सिंह उर्फ काला निवासी अमृतसर और गुरप्रीत सिंह उर्फ रंधावा को भी गिरफ़्तार किया है।

पुलिस ने इनके कब्ज़े में से एक हैड ग्रनेड, एक आरडीएक्स-आईईडी, मैगज़ीन और 13 जिंदा कारतूस समेत दो .30 बोर पिस्तौल, 635 ग्राम हेरोइन, 100 ग्राम अफ़ीम, 36.90 लाख रुपए की ड्रग मनी और एक मित्सुबिशी लेंसर कार भी बरामद की है। यह सफलता पंजाब को नशा मुक्त और अपराध मुक्त राज्य बनाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर पंजाब पुलिस की तरफ से नशा और गैंगस्टरों के विरुद्ध छेड़ी जंग के दौरान सामने आई है।

डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बताया कि मुलजिम गुरविन्दर सिंह उर्फ बाबा, जिसको राष्ट्रीय जांच एजेंसी (ऐनआईए) की तरफ से भगौड़ा घोषित किया गया है, ने शूटरों को हथियार प्रदान करवा के शौर्य चक्र ऐवार्डी बलविन्दर सिंह संधू की हत्या में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने बताया कि जांच से पता लगा है कि गुरविन्दर बाबा नामी गैंगस्टरों सुखप्रीत सिंह उर्फ हैरी चट्ठा और सुखमीतपाल सिंह उर्फ सुख भिखारीवाला, जो शौर्य चक्र ऐवार्डी बलविन्दर सिंह के कत्ल केस के मुख्य शक्की है, का नज़दीकी साथी है।

Punjab Police Arrests Key Accused in Shaurya Chakra Awardee Balwinder Singh Murder Case Along with his two Aides Chandigarh

DGP ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि बरामद किये गए विस्फोटक, हथियार और गोला बारूद का प्रयोग आज़ादी दिवस के मौके पर पंजाब में शांति और सदभावना को भंग करने और दहशत की भावना पैदा करने के लिए किया जाना था। इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस (आईजीपी) फ़िरोज़पुर रेंज जसकरन सिंह ने SSP तरनतारन रणजीत सिंह ढिल्लों की मौजुदगी में एक प्रैस कान्फ़्रेंस को संबोधन करते हुये बताया कि यह जानकारी मिलने कि गुरविन्दर बाबा अपने साथी सन्दीप के साथ खडूर साहिब को जा रहा है,

तरनतारन पुलिस पार्टी ने सफ़ेद रंग की लांसर कार जिसमें उक्त दोनों व्यक्ति सफ़र कर रहे थे, को रोक कर उनको काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि कार में से लोडिड मैगज़ीनों समेत दो पिस्तौल, 635 ग्राम हेरोइन, 100 ग्राम अफ़ीम और 3.90 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है। IGP ने बताया कि गुरविन्दर बाबा की तरफ से किये गए खुलासों के बाद, पुलिस ने बटाला पुलिस ज़िला के क्षेत्र में स्थित टिकाने से एक हैड ग्रनेड, एक आरडीएक्स-आईईडी और 33 लाख रुपए की ड्रग मनी भी बरामद की है।

उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच से पता चलता है कि बरामद किये गए विस्फोटक, हथियार और नशीले पदार्थों की पाकिस्तान से ड्रोन के द्वारा तस्करी की गई थी। इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुये एसएसपी तरन तारन रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस सम्बन्धी थाना वैरोवाल में ऐनडीपीऐस एक्ट की धाराओं 18, 21, 25 और 29, हथियार एक्ट की धाराओं 25 ( 6) और 25 ( 7), विस्फोटक पदार्थ एक्ट की धाराओं 4 और 5 और एयरक्राफट एक्ट की धारा 10, 11 और 12 के अंतर्गत एफ. आई. आर. नम्बर 118 दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि इन गिरफ़्तारियों से सरहद पार से तस्करी के और खुलासे होने की संभावना है और इस सम्बन्धी आगे जांच जारी है।

Latest News