PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बादल फैमिली के करीबी पर IT की रेड, मेडिकल स्टोर सहित सभी ठिकानों पर पहुंचे इनकम टैक्स के अधिकारी, खंगाला जा रहा है रिकॉर्ड,

punjab ludhiana news raid on drug dealer in ludhianas mandi market Ludhiana

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना शहर में बुधवार सुबह पिंडी गली में एक दवा व्यापारी की बिल्डिंग में आयकर विभाग की छापामारी हुई। बताया जा रहा है कि दवा व्यापारी के गोदामों पर भी टीम ने दबिश दी है। रेड में बोगस बिलिंग आदि चैक की जा रही है। इस मामले में अभी अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं हैं, लेकिन वे CRPF के जवानों के संरक्षण में रेड करने पहुंचे हैं।

रेड करने के लिए टीम जालंधर से देर रात ही रवाना हुई थी, जो करीब 2.30 बजे लुधियाना पहुंच गई थी। रात को ही टीम दवा व्यापारी के अलग-अलग ठिकानों पर पहुंच गई थी। दिन चढ़ते ही टीमों ने दवा व्यापारी के गोदामों को घेर लिया और चैकिंग शुरू कर दी।

वहीं रेड की खबर जैसे ही शहर में फैली, दवा व्यापारियों में अफरा तफरी मच गई। यह भी बताया जा रहा है कि जिस व्यापारी के यहां रेड हुई है, वह विपक्ष राजनीतिक पार्टी का खास है। जिस बिल्डिंग में रेड हुई है, उस बिल्डिंग को सील कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि इस दवा व्यापारी के घर सहित 8 से 10 ठिकानों पर टीमें रेड करने गई है। जिसमें CMC, DMC, सिविल अस्पताल के पास बने मैडिकल स्टोर, पक्खोवाल रोड़ पर स्टोर, फार्म हाऊस और निजी अस्पताल आदि पर चैकिंग चल रही है। कागजों में हेर-फेर का मामला बताया जा रहा है। बता दे जिस व्यापारी के ये रेड हुई है यह पंजाब के सबसे बड़े दवा व्यापारी है।

Latest News