PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

इनोसेंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने फ्रेशर्स के लिए किया एक महीने का ब्रिज कोर्स आयोजित,

Innocent Hearts Group of Institutions organized one month bridge courses for freshers Jalandhar

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के ग्रैजुएशन कोर्स में शामिल होने वाले नए विद्यार्थियों को सहयोग देने औरसशक्त बनाने के प्रयास में कैंपस में एक महीने का नि:शुलक ब्रिज कोर्स आयोजित किया गया। बी.बी.ए, बी.कॉम, बी.सी.ए, बी.एच.एम.सी.टी, मेडिकल साइंस, बी.वोक और डिजिटल मार्केटिंग में पीजी डिप्लोमा के विद्यार्थियों के लिए 30 दिनों की अवधि के लिए दो कोर्स फंडामेंटल्स ऑफ कंप्यूटर और इंग्लिश स्पीकिंग आयोजित किए गए।

10+2 पास करने के बाद विद्यार्थियों को स्वयं को कॉलेजलाइफ और कोर्स की ओर उन्मुख करने की आवश्यकता होती है। इस तरह के कोर्स विद्यार्थियों को किसी भी चुनौती का दूर करने में मदद करते हैं, जिसका उन्हें कॉलेज में सामना करना पड़ सकता है।ब्रिज कोर्स विद्यार्थियों को उन कौशलों और क्षमताओं को विकसित करने में मदद कर सकते हैं, जिनकी उन्हें अपने नए शैक्षणिक कार्यक्रमों में सफलहोने के लिए आवश्यकता होती है।

फंडामेंटल्स ऑफ़ कंप्यूटर कोर्स के लिए विशेषज्ञ फैकल्टी असिस्टेंटप्रो. पवन कुमार (आई.टीविभाग) व इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स के विशेषज्ञ प्रो. अंबिका पसरीजा थे। एक महीने के बाद विद्यार्थियों के ज्ञान और आत्मविश्वास के परीक्षण हेतु अंतिम दिन आयोजित परीक्षा में असाधारण प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इन कोर्सेज को सुश्री निधि शर्मा (एच.ओ.डी, चिकित्सा विज्ञान विभाग) द्वारा कोऑर्डिनेट किया गया था।

ग्रुप डायरेक्टर, डॉ. शैलेश त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को उनके करियर और भविष्य के विकास में रुचि लेने के लिए बधाई दी। उन्होंने उन्हें यह भी बताया कि हम इनोसेंट हाट्र्स ग्रुप में उनके पेशेवर करियर में उन्हें सशक्त बनाने के लिए नके सपनों को साकार करने हेतु प्रयासरत हैं।

Latest News