PTB Big न्यूज़ वायरल वीडियो : पंजाब के कई जगहों पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीम द्वारा गैंगस्टरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत छापेमारी की जा रही है। इसी दौरान एक जगह छापेमारी करने गई पुलिस के साथ स्थानीय महिलाओं ने जमकर मारपीट की।
इतना ही नहीं महिलाओं ने महिला कांस्टेबल को बालों से पकड़ कर भी घसीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, हालांकि यह मारपीट क्यों की गई इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है और न ही यह पता चल सका है कि यह वीडियो कहा की है।







































