PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के आप सरकार में मंत्री के काफिले को किसानों ने घेरा, दिखाए काले झंडे, पुतला फूंक किया प्रदर्शन,

punjab farmers protest ex serviceman and farmers show black flag cabinet minister fauja singh and burn effigies

PTB Big न्यूज़ फ़िरोज़पुर : पंजाब में किसानाें ने अब आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ माेर्चा खाेल दिया है। साेमवार काे गुरुद्वारा सारागढ़ी के शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी को पूर्व सैनिकों और किसानों ने कार्यक्रम स्थल में घुसने नहीं दिया। विवादों में घिरे मंत्री का काफिला प्रदर्शनकारियों ने वापस मोड़ दिया। वह आधे घंटे के इंतजार के बाद पहुंचे गुरुद्वारा सारागढ़ी पहुंचे।

सोमवार को फिरोजपुर के सारागढ़ी गुरुद्वारा में सारागढ़ी जंग के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग रखे गए थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी थे। सुबह करीबन 11 बजे जैसे ही सरारी का काफिला सारागढ़ी गुरुद्वारा के बाहर पहुंचा तो पूर्व सैनिकों और किसानों ने काली पट्टी बांध और काले झंडे दिखा उनका विरोध शुरू कर दिया।

सरकार और मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूर्व सैनिक और किसानों ने सरारी का पुतला भी फूंका। विरोध होता देख सरारी का काफिला वापस मोड़ दिया गया। आधे घंटे की इंतजार के बाद उनको गुरुद्वारा के दूसरे गेट से अंदर लाया गया। विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिस उम्मीद से आम आदमी पार्टी के लोगों को चुना गया लेकिन वे खुद भ्रष्टाचार का हिस्सा बनते जा रहे हैं।

सरारी और उनके ओएसडी के बीच हुई टेलिफोनिक बातचीत वायरल होने के बाद मंत्री के विरोध में प्रदर्शनकारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद भी मंत्री फौजा सिंह सरारी गाड़ी में बैठ निकल लिए और उन्होंने किसी से बात नहीं की। इस बीच किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने राज्य के कई जिलाें में 13 सूत्रीय मांगाें को मंत्रियों की कोठियों का घेराव किया।

Latest News