PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने जेईई मेन 2 परीक्षा में अच्छे अंक लाकर ग्रुप का नाम... 30 जून तक सीबीएसई स्कूलों में सभी अध्यापक होंगे उपलब्धः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास... जालंधर : दिन-दहाड़े चोरों के हौसले बुलंद, गुरु नानक पुरा वेस्ट से स्पलेंडर बाइक चोरी, CCTV में कैद ह... जालंधर : 9वीं में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की के मां बनने की ख़बर से जिला पुलिस के पैरों से खिसकी जमींन, ज... पंजाब के DSP की गोली लगने से हुई मौ/त, SP ने की घटना की पुष्टि, क्या कुछ कहा, जालंधर का चुनमुन मॉल सड़क मार्ग बना हादसों के गढ़, बस व बाइक में टक्कर के बाद व्यक्ति की हुई मौ/त, ड्र... शादी समारोह में खाना खाने से 400 लोगों की बिगड़ी तबीयत, Share Market Rises: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की वजह से शेयर बाजार में भारी उछाल, हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को दिया बड़ा झटका, पढ़ें पूरा मामला,

एच.एम.वी. की फ्रायडियन साइकोलॉजिकल सोसाइटी ने मनाया वल्र्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे,

THE FREUDIAN PSYCHOLOGICAL SOCIETY OBSERVES WORLD SUICIDE PREVENTION DAY

PTB News “शिक्षा” : प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देश में हंस राज महिला महाविद्यालय की प्रायडियन साइकोलॉजिकल सोसाइटी की ओर से वल्र्ड सुसाइट प्रिवेंशन डे के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के साइकोलॉजी विभाग के प्रो. डॉ. दविंदर सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित थे। एचएमवी की साइकोलॉजी विभागाध्यक्षा डॉ. आशमीन कौर ने प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया।

डॉ. दविंदर सिंह ने विश्व स्तर पर सुसाइड के आंकड़ों पर चर्चा की तथा उसके संकेतों जैसे व्यावहारिक बदलावों, वर्बल चिन्ह, निराशा आदि के बारे में बात की तथा कहा कि इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुत सी समस्याएं कुछ समय के लिए होती हैं तता उनका समाधान भी संभव है। प्रो. दविंदर सिंह ने कहा कि ऐसे समय में लाइफस्टाइल, सहनशक्ति में कमी आदि की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बचाव के तरीकों के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रसन्नता एक शक्तिशाली एजेंट है।

उन्होंने कहा कि सुसाइड को रोकने में संचार, दूसरों की बात सुनना व उनकी तरफ मदद का हाथ बढ़ाना काफी कारगर सिद्ध हो सकता है। इस दौरान प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने कहा कि इन दिनों की महत्ता बताकर उन्हें जागरूक करते हैं। इस अवसर पर पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मंच संचालन बी.वॉक की छात्रा महकश व बी.ए. की छात्रा मानवी ने किया। बी.वॉक की छात्रा रूहानी ने स्वरचित कविता का उच्चारण किया। इस अवसर पर फैकल्टी सदस्य सुश्री वंशिका, सुश्री हरप्रीत व सुश्री निहारिका उपस्थित थे। सुश्री वंशिका ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया।

Latest News

Latest News