PTB News

Latest news
भारत और दुनिया भर के हज़ारों छात्रों ने 'फ्रेशमैन इंडक्शन 2026' के साथ एलपीयू में अपने सफ़र की शुरुआ... जीएनडीयू परीक्षा में एम.एससी. फिजिक्स की छात्रा राजदीप कौर ने हासिल किया दूसरा स्थान, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में उत्साह से मनाया गया रक्षाबंधन, अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने बेटे को Donkey Route से भेजा अमेरिका, Travel Agent ने किया लाखों का फ्र... Jalandhar : लेक्चरर की हत्या मामले में फरार पति व सास को किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के पति ने किया बड़... दिल दहला देने वाली वारदात, रिश्तेदारों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मारी गो*ली बड़ी ख़बर : Trump सरकार ने दुनियाभर में अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर लगाई रोक ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने फिर रचा इतिहास, जिला स्तरीय बास्केटबॉल मुकाबले में दूसरी बार स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र वॉलीबॉल मुकाबलों में बने डिस्ट्रिक्ट चैंपियन,

देश की प्रसिद्ध अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज को 200 करोड़ की रंगदारी मामले में माननीय अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला,

big relief jacqueline extortion case 200 crores court granted interim bail

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज करोड़पति ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं। पेशी के बाद कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडिस को अंतरिम जमानत दे दी है। 50 हजार के निजी मुचलके पर जैकलीन को ये जमानत दी गई है। उनकी कानूनी टीम ने इस मामले में गिरफ्तारी से पहले जमानत भी मांगी थी,

जिसकी इजाजत देते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने प्रवर्तन निदेशालय से जवाब मांगा है। इस पूरे मामलें में आरोपी पिंकी ईरानी भी आज कोर्ट में पेश हुई। लेकिन पिंकी ईरानी को जैकलीन से पहले ही कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।

जैकलीन और एक अन्य बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही, दोनों ने मामले में गवाह के रूप में अपने बयान दर्ज कराए थे। इससे पहले जांच एजेंसी ने जैकलीन की 7.2 करोड़ रुपये की सावधि जमा रकम कुर्क की थी। जैकलीन ने इसे दो अभिनेताओं से मिला उपहार बताया है, जबकि एजेंसी ने इसे ‘अपराध की आय’ करार दिया है।

पिछले साल दिसंबर में ईडी ने इस मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह की अदालत में अपना पहला आरोपपत्र दाखिल किया था। बाद में फरवरी में इसने चंद्रशेखर की कथित सहयोगी पिंकी ईरानी के खिलाफ एक पूरक आरोपपत्र दाखिल किया। बताया जा रहा है पिंकी ने जैकलीन को सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाया था।

चार्जशीट के अनुसार, पिंकी जैकलीन के लिए महंगे उपहार चुनती थी और भुगतान चंद्रशेखर करता था। उपहार देने के बाद पिंकी जैकलीन को उनके आवास तक पहुंचा आती थी। सुकेश ने विभिन्न मॉडलों और बॉलीवुड हस्तियों पर लगभग 20 करोड़ खर्च किए हैं। कुछ हस्तियों उसका उपहार स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।

Latest News