PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

सुबह-सुबह हुआ बड़ा हादसा, सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश होने से उसमें सवार 2 मेजर सहित 6 जवानों की हुई मौत,

major accident army helicopter crashes 6 soldiers including 2 majors killed

PTB Big न्यूज़ इस्लामाबाद : बड़ी खबर पाकिस्तान से है। यहां के बलूचिस्तान में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस दर्दनाक हादसे में पाकिस्तानी सेना के दो मेजर समेत 6 जवानों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना कल देर रात हरनाई जिले के खोस्त शहर के पास हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में दो पायलट भी सवार थे, जो अपनी जान बचाने में कामयाब हुए।

हादसे में मरने वालों में दोनों मेजर की पहचान 39 वर्षीय मेजर खुर्रम शहजाद और 30 साल के मेजर मुहम्मद मुनीब अफजल के रूप में हुई है। इसके अलावा 44 वर्षीय सूबेदार अब्दुल वाहिद, 27 वर्षीय सिपाही मुहम्मद इमरान खान, 30 वर्षीय नायक जलील और 35 वर्षीय सिपाही शोएब मृतकों में शामिल हैं।

इससे पहले अगस्त में भी एक पाकिस्तानी सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस हादसे में भी सेना के छह जवानों की मौत हुई थी। जानकारी के मुताबिक, उड़ान भरते-भरते यह हेलीकॉप्टर अचानक से लापता हो गया था। एक दिन बाद यह मूसा गोथ, विंडार, लासबेला में मिला था। यह शाम करीब साढ़े पांच बजे क्वेटा से कराची जाते समय लापता हो गया था।

Latest News

Latest News