PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है / जालंधर के प्रसिद्ध DAV कॉलेज के छात्रों के बीच विवाद का मामला सामने आया है / बताया जा रहा है कि यह विवाद कॉलेज के ही दो पक्षों में हुआ जिसके बाद टकराव की स्थिति बन गई और एक पक्ष ने इस दौरान गोली चला दी / मिली जानकारी के अनुसार DAV कॉलेज के पास स्थित होटल M-2 के बाहर कॉलेज के ही स्टूडैंट्स द्वारा आपस में झड़प के बाद एक पक्ष ने गोली चलाई थी /
जानकारी के मुताबिक जिन्होंने गोली चलाई वह स्टूडैंट और उसके साथी गाड़ियों में आए थे, जिन स्टूडैंट्स पर गोली चली, वे 3 लोग एक बाइक पर आए थे / इस मामले को लेकर थाना-1 की पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है / मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी / पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के कुछ लड़कों को राउंडअप भी किया गया है /
वहीं मामले की जानकारी देते हुए एक विद्यार्थी ने पुलिस को बताया कि वह DAV कॉलेज में फाइनल ईयर का छात्र है और उसका किसी निजी बात को लेकर सीनियर स्टूडैंट के साथ कहासुनी हो गई थी और फिर कुछ देर बाद उक्त आरोपी का उसे फोन आया और उसके द्वारा फोन पर अपशब्द बोले गए, जिसके बाद उसने कहा कि वह उसे सारी बात बैठकर समझाएगा, जिसके लिए ही उसने M-2 होटल के बाहर उन्हें सारी बात को सुलझाने के लिए बुलाया था /








































