PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

नशे में धुत पुलिस मुलाजिम का कारनामा, नेशनल हाईवे पर मारी एक्टिवा को जोरदार टक्कर,

punjab news drunken employee s act hit activa Pathankot Punjab

PTB Big न्यूज़ पठानकोट : पठानकोट और जम्मू की ओर जाने वाले नेशनल हाईवे पर भयानक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार भोगपुर नजदीक गांव पचरंगा में तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार महिला और उसकी बेटी को पीछे से टक्कर मारी है जिसके चलते महिला और उसकी बेटी गंभीर घायल हुए हैं।

कार में सवार चालक पुलिस मुलाजिम है जो नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था। नशे में धुत मुलाजिम अच्छी तरह खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। मुलाजिम की ऐसी हालत देख अपने आप में एक सवाल खड़ा करता हुआ नजर आ रहा कि नशा छुड़वाने का दावा करने वाले खुद नशे में डूबे हुए नजर आ रहे हैं।

महिला और उसकी बेटी को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें अस्पताल में दाखिल किया गया है। दूसरी तरफ मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस मुलाजिम की गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और मुलाजिम को चौकी ले जाकर मेडिकल टेस्ट करवाया गया। पुलिस मामले की जांच जुटी हुई है।

Latest News