PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी पत्नी के साथ मनाई पहली दिवाली, गुरप्रीत कौर ने शेयर की परिवार सहित तस्वीरें,

chandigarh punjab cm bhagwant mann celebrated first diwali with wife gurpreet kaur shared pictures on twitter

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : रोशनी का त्योहार दीपावली पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। कई राजनेताओं ने त्योहार को खास तरीके से मनाया। पीएम मोदी ने भारतीय सेना के जवानों के साथ कारगिल में दिवाली मनाई।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए यह त्योहार खास था। दरअसल, पत्नी डा. गुरप्रीत कौर के साथ उनकी यह पहली दिवाली थी। भगवंत मान इसी वर्ष 7 जुलाई को विवाह बंधन में बंधे। उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर मान ने ट्विटर पर घर पर दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं।

तस्वीरों में जगमगाता घर साफ दिख रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान जहां सफेद कुर्ता-पायजामा और पीले रंग की जैकेट पहने हुए हैं, वहीं पीले रंग की पगड़ी के साथ लुक को पूरा कर रहे हैं। उनकी पत्नी पीले रंग का सलवार सूट पहने नजर आ रही हैं। दीवाली के अवसर पर मान और उनकी पत्नी ने मोहाली में गुरुद्वारा अंब साहिब में भी अरदास की व माथा टेका। उन्होंने सड़क किनारे एक विक्रेता से कुछ दीये भी खरीदे।

Latest News