PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

Zomato ने दिया अपने ग्राहकों को बड़ा झटका, इन शहरों से कंपनी ने समेटा अपना कारोबार,

everything not well zomato the company has covered business from 225 cities Big News

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : ऑनलाइन फूड डिलिवरी करने वाली कंपनी Zomato के साथ सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। तिमाही नतीजों में Zomato का नुकसान बढ़ा है, वहीं विदेश के बाद अब भारत में कंपनी अपना कारोबार भी समेट रही है। दरअसल Zomato ने हाल ही में बताया है कि कंपनी 225 छोटे शहरों में अपनी सर्विस बंद कर दी।

Zomato ने अपनी दिसंबर तिमाही के नतीजों की घोषणा करते हुए बताया कि 225 छोटे शहरों में सर्विस बंद कर दी गई है। कंपनी के मुताबिक इन शहरों में Zomato का परफॉर्मेंस और डिमांड बहुत उत्साहजनक नहीं था। आपको यह भी बता दें कि दिसंबर तिमाही में कंपनी को 346.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। एक साल पहले दिसंबर तिमाही में इसे 67.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इसकी वजह फूड डिलिवरी कारोबार में कमी है।

हालांकि इस दौरान कंपनी की परिचालन आय 1,112 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,948.2 करोड़ रुपये हो गई और वहीं कुल खर्च 2,485.3 करोड़ रुपये रहा। Zomato के तिमाही नतीजों के बाद कंपनी के शेयर में गिरावट तेज हो गई है। शुक्रवार के बाद सोमवार को भी यह शेयर 2% से ज्यादा नुकसान में कारोबार कर रहा था। आपको बता दें कि कंपनी का आईपीओ 2021 में लॉन्च हुआ था।

Latest News