PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

भाजपा नेता अरविंद मिश्रा व उसके साथी पर जालंधर पुलिस ने एक संगीन मामले में दर्ज की FIR, जाने पूरा मामला,

Jalandhar police registered an FIR against BJP leader Arvind Mishra and his partner in a serious case read the full case

PTB Big न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर के बाठ कैसल रिजॉर्ट के मालिक नरिंदर की शिकायत पर पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा विगत दिवस रिश्वत लेते नगर निगम के ATP रवि पंकज शर्मा सहित गिरफ्तार हुए भाजपा नेता अरविंद नारायण मिश्रा उर्फ अरविंद मिश्रा उर्फ अरविंद शर्मा की मुश्किलें रुकने का नाम नहीं लेरही हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस ब्यूटरो की कार्रवाई के बाद जालंधर पुलिस ने भी एक पूर्व सैनिक का फ्लैट पर कब्जा करने के मामले में अरविंद मिश्रा और उसके साथी हरमीत सिंह बावा के खिलाफ स्थानीय थाना सदर में एफआईआर दर्ज की है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त एफआईआर जालंधर की डीसीपी आईपीएस वत्सला गुप्ता की उच्च स्तरीय जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल के आदेश पर थाना सदर में बीती रात अरविंद मिश्रा और उसके साथी बस्ती शेख जालंधर के रहने वाले हरमीत बावा के ख़िलाफ़ IPC की धारा 385, 417, 420, 447,448, 506 और 120B के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों नामजद आरोपियों के ख़िलाफ़ AGI फ्लैट नंबर नंबर 701, J Block 66 फीट रोड जालंधर हाईटस निवासी 71 साल की वृद्ध मालकिन कविता घई ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के समक्ष शिकायत देकर कार्रवाई और इंसाफ की गुहार लगाई थी और उसकी कॉपी पुलिस कमिश्नर समेत भाजपा पंजाब के जनरल सेक्रेटरी को भी भेजी थी।

आरोप था कि 803 Block-F फ्लैट किराये पर लेने के लिए हरमीत सिंह बावा ने एग्रीमेंट किया और 22 हज़ार प्रति माह किराए पर फ्लैट ले लिया। मगर वो खुद फ्लैट में परिवार सहित नहीं आया ब्लकि उसने फ्लैट में अरविंद नारायण मिश्रा उर्फ अरविंद मिश्रा उर्फ अरविंद शर्मा को दे दिया। शिकायत के मुताबिक विरोध करने पर वो धमकाने पर आ गया और फ्लैट खाली करने की बजाय कोर्ट चला गया और फ्लैट कब्जा लिया और अपने दस्तावेज उस पते पर बना लिए

और AGI कंपनी के साथ भी विवाद छेड़ लिए। पुलिस के पास मामला गया तो ACP ने कोर्ट केस का हवाला देकर कोई एक्शन नहीं लिया, लेकिन DCP ने उस रिपोर्ट से खुद को असहमत बताते हुए अब एक्शन की सिफारिश की है। वहीं मिश्रा के साथी हरमीत बावा की तलाश में रेड हुई बताई जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि मिश्रा के गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं।

फ़िलहाल ब्लेकमेलिंग के आरोप उक्त भाजपा नेता अरविंद मिश्रा व उसके अन्य साथियों और बीते दिन विजिलेंस विभाग की टीम ने माननीय अदालत में पेश किया व माननीय अदालत ने सभी आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया है। वहीं पता चला है की जीआरपी की एस्कॉर्ट लेकर सोशल मीडिया पर अपनी वाह-वाही करवाने वाले मिश्रा का मामला अब Home Affairs डिपार्टमेंट में पहुंच चूका है जिसकी भी जांच जल्द शुरू होने की संभावना है।

Latest News