PTB Big Exclusive न्यूज़ दिल्ली / जालंधर : ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख अमृतपाल सिंह कई दिनों से पुलिस के साथ आंख मिचोली का खेल खेल रहा है, जो बीते कई दिनों पहले तक सिख धर्म का प्रचार करने व युवाओं को अच्छाई के रास्ते पर चलने की बड़ी-बड़ी बातें करता सुनाई देता था।
यही नहीं अमृतपाल सिंह पंजाब को खालिस्तान बना कर क्रांति लाना चाहता था, लेकिन अब उसका कड़वा सच ये है कि वो लड़कियों के अश्लील वीडियो बना कर उन्हें ब्लैकमेल भी करता था। उन्हें प्यार के जाल में फंसाकर उन्हें धमकियां देता है और ऐसा उसने सिर्फ एक दो लड़कियों के साथ नहीं किया, बल्कि वो अब तक कई लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है।
एक बड़े मीडिया ग्रुप में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अमृतपाल सिंह का एक ऑडियो लगातार वायरल हो रहा है, जिसमें वह लड़कियों के प्रति अपने विचार एक अन्य व्यक्ति के साथ सांझे कररता हुआ सुनाई दे रहा है, हालाँकि यह ऑडियो कब और कहाँ का है इसके बारे में कोई नहीं जनता, लेकिन इंटेलिजेंस इस ऑडियो की जाँच में जुट चुकी है।
अमृतपाल महिलाओं के वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था, इसका देश के एक बड़े मीडिया ग्रुप के पास एक्सपोज करने वाले कुछ एक्सक्लूसिव दस्तावेज मौजूद हैं, जिसका निजी चैनल दावा करता है, जिनमें उसे एक व्यक्ति को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि उसके पास एक लड़की का आपत्तिजनक वीडियो है, जिसे वो वायरल कर सकता है। फ़िलहाल सोशल मीडिया पर यह ऑडियो अब वायरल भी हो रहा है।








































