PTB News

Latest news
भारत और दुनिया भर के हज़ारों छात्रों ने 'फ्रेशमैन इंडक्शन 2026' के साथ एलपीयू में अपने सफ़र की शुरुआ... जीएनडीयू परीक्षा में एम.एससी. फिजिक्स की छात्रा राजदीप कौर ने हासिल किया दूसरा स्थान, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में उत्साह से मनाया गया रक्षाबंधन, अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने बेटे को Donkey Route से भेजा अमेरिका, Travel Agent ने किया लाखों का फ्र... Jalandhar : लेक्चरर की हत्या मामले में फरार पति व सास को किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के पति ने किया बड़... दिल दहला देने वाली वारदात, रिश्तेदारों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मारी गो*ली बड़ी ख़बर : Trump सरकार ने दुनियाभर में अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर लगाई रोक ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने फिर रचा इतिहास, जिला स्तरीय बास्केटबॉल मुकाबले में दूसरी बार स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र वॉलीबॉल मुकाबलों में बने डिस्ट्रिक्ट चैंपियन,

जालंधर हर प्रवासी भाजपा को वोट डाले और डलवाये : दिनेश नीरहुआ

Every expatriate in Jalandhar should vote for BJP and get it done Dinesh Neerhua BJP Party Jalandhar

भाजपा को जिताओ यूपी की तरह गुंडाराज माफिया पर बुलडोज़र हम चलवायेंगे : जीवन गुप्ता

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा उपचुनाव के तहत वेस्ट हल्के में सांसद व लोकप्रिय भोजपुरी गायक दिनेश यादव नीरहुआ ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में सूबेदार यादव,मनोज बर्मा और भोला ख़ुशवाहा ने विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता, जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा,वेस्ट विधानसभा के प्रभारी महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, मंडल प्रधान मनीष बल, कुणाल शर्मा, गौरव जोशी आदि उपस्थित थे।

दिनेश निरहुआ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस उपचुनाव में जलांधर के आम जनमानस ने भाजपा के पक्ष में वोट देने का मन बना लिया है। उन्होंने वेस्ट हल्के के मतदाताओं से भाजपा उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को पूर्ण समर्थन देने की अपील की ताकि इतिहास में पहली बार भाजपा का सांसद केंद्र सरकार का हिस्सा बन सके। दिनेश निरहुआ ने कहा कि मोदी जी के कुशल नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार ने पूरे भारतवर्ष में सभी राज्यों का बिना किसी भेदभाव के विकास योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया है

Every expatriate in Jalandhar should vote for BJP and get it done Dinesh Neerhua BJP Party Jalandhar

और पूरे विश्व मे अपनी विदेश नीति की अनोखी छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि जलांधर में पार्टी को शहर में मिल रहे समर्थन की झलक आपका इतनी बड़ी मात्रा में आना विरोधियों की हार को तय कर रहा है। उन्होंने जालंधर में रहते हर प्रवासी को भाजपा को वोट डालने की विशेष अपील की हैं। उन्होंने कहा कि वेस्ट हल्के में गुंडागर्दी,भय और नशा तस्करी खत्म करने के लिये भाजपा को वोट दे। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब वेस्ट हल्के के समझदार लोग सरकार की घटिया कार्यप्रणाली के खिलाफ भाजपा को पूरा समर्थन देंगे।

उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा उप चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है।जीवन गुप्ता ने कहा कि इस बार उपचुनाव में भाजपा को जीताओ और यूपी की तरह गुंडाराज माफिया पर बुलडोज़र हम चलवायेंगे। उन्होंने कहा कि कहा कि यह चुनाव जलांधर के लोगों के भविष्य को सुरक्षित और विकास के रस्ते पर लेकर जाने वाला चुनाव है। उन्होंने कहा कि जलांधर के लोगों ने आप पार्टी की सरकार को पंजाब से बाहर करने का मन बना लिया है जिसकी शुरुआत जालंधर लोकसभा के उपचुनाव में जीत से होने जा रही है।

उन्होंने कहा कि शहरवासियों को यह सोचना होगा कि अगर जालंधर में भाजपा का सांसद बना तो शहर में केंद्र सरकार की सुविधाओं की लाइन लग जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों के पास भाजपा ही एकमात्र विकल्प है,जो विकास के पथ पर ले कर जा सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो पंजाब की सभी समस्याओं का समाधान करेगी और पंजाब को खुशहाल बनाएगी। उन्होंने कहा कि आज जालंधर लोकसभा में पड़ते सभी क्षेत्रों के निवासी भी खुले मन से भाजपा का समर्थन करने को तैयार है।

Latest News