PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

यूपी के बाद अब इस राज्य ने टैक्स फ्री की ‘The Kerala Story’, खुद सीएम ने किया ट्वीट,

chandigarh the kerala story tax free in haryana tweets cm manohar lal

PTB न्यूज़ “मनोरंजन” : उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बाद अब ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म को हरियाणा में भी टैक्स फ्री कर दिया गया है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। मंगलवार को हरियाणा कैबिनेट की बैठक में इस फिल्म पर चर्चा हुई थी। फिल्म को टैक्स फ्री करने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा था कि अभी कमेटी इसको देख रही है।

कमेटी के फैसले के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा। हालांकि बुधवार को सीएम ने टैक्स फ्री करने की घोषणा कर दी। इससे पहले गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। वहीं पश्चिम बंगाल में फिल्म को प्रतिबंधित करने पर कहा था कि ममता बनर्जी को सच्चाई अच्छी नहीं लगती। वह सच्चाई को छिपाना चाहती हैं।

फिल्म पर प्रतिबंध लगाना अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार है। वहीं फिल्म निदेशक को धमकियां मिलने के प्रश्न पर गृहमंत्री ने कहा कि ऐसे लोग सच्चाई उजागर करने वाले होते हैं। उन्हें डराया या धमकाया नहीं जा सकता। विपुल शाह इस फिल्म के निर्माता हैं। वहीं सुदीप्तो सेन ने निर्देशन किया है। वहीं अभिनेत्री अदा शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।

Latest News