PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बरगाड़ी बेअदबी मामले का मुख्य साजिशकर्ता को इस एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार,

Main conspirator of Bargari sacrilege case Sandeep Bareta arrested from Bangalore airport Big Breaking News Punjab

PTB Big न्यूज़ फरीदकोट : फरीदकोट के साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले के मुख्य साजिशकर्ता और डेरा सिरसा की राष्ट्रीय कमेटी सदस्य संदीप बरेटा को बंगलुरू एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। बरेटा बरगाड़ी बेअदबी की तीनों घटनाओं में नामजद है। अदालत ने इन केसों में संदीप बरेटा समेत दो अन्य कमेटी सदस्य हर्ष धुरी व प्रदीप क्लेर को भी भगोड़ा घोषित किया हुआ था। फरीदकोट जिला पुलिस टीम बंगलुरू रवाना हो गई है।

बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़ी तीनों घटनाओं में पंजाब पुलिस की एसआईटी राम रहीम समेत अन्य डेरा अनुयायियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और इन दिनों अदालत में सुनवाई भी चल रही है। मगर सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी डेरा अनुयायियों की याचिका पर तीनों केसों को फरीदकोट की अदालत से चंडीगढ़ स्थानांतरित कर दिया गया।

एसआईटी की चार्जशीट में दावा किया गया है कि बरगाड़ी बेअदबी की घटनाओं की साजिश इन तीनों ने महिंदरपाल बिट्टू के साथ मिलकर रची थी। एसआईटी के अनुसार बेअदबी की घटना से पहले डेरा सिरसा के पदाधिकारियों ने पंथक नेता बलजीत सिंह दादूवाल की हत्या करने की भी साजिश रची थी लेकिन उसमें वह सफल नहीं हो सके थे। इसके बाद उन्होंने इस घिनौनी हरकत को अंजाम देने की योजना बनाई।

एक जून 2015 को गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब से पावन स्वरूप चोरी की घटना में डेरा सच्चा सौदा के सात अनुयायियों को एसआईटी ने गिरफ्तार किया था और बाद में बेअदबी की साजिश के आरोप में गुरमीत राम रहीम व हर्ष धुरी, प्रदीप कलेर व संदीप बरेटा को भी नामजद किया गया था।

Latest News