PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

आदिपुरुष डायरेक्टर ने तिरुपति मंदिर में एक्ट्रेस को कर दिया शरेआम किस, छिड़ा विवाद,

bollywood kriti sanon om raut kiss controversy chilkur balaji mandir pujari adipurush director PTB Big Breaking News

PTB न्यूज़ “मनोरंजन” : फिल्म आदिपुरुष की रिलीज के पहले डायरेक्टर ओम राउत और कृति सेनन विवाद में फंस गए हैं। मंगलवार को तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन के बाद ओम ने कृति से विदाई लेते वक्त उनके गाल पर किस करके उन्हें गले लगाया था। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। पुजारी और धर्मगुरुओं ने इसे रामायण और माता सीता का अपमान बताया है।

तेलंगाना के चिलकुर बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी ने कहा, ‘पति-पत्नी भी मंदिर में ऐसा नहीं करते। ऐसा करना है तो दोनों को होटल के कमरे में चले जाना चाहिए।’ वहीं, सनी देओल की फिल्म गदर-2 भी विवादों में आ गई है। दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले के सामने आते ही BJP के स्टेट सेक्रेटरी रमेश नायडू ने सोशल मीडिया पर कृति-ओम राउत को टैग करके लिखा, ‘क्या यह जरूरी है कि मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर इस तरह की हरकत की जाए। भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के मंदिर में इस तरह किस करना गले लगाना अपमानजनक है। हालांकि, बाद में उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया।

इससे पहले मेकर्स ने पिछले साल दशहरा के मौके पर अयोध्या में ‘आदिपुरुष’ का भव्य टीजर लॉन्च किया था, जिसे ऑडियंस से बहुत खराब रिस्पॉन्स मिला था। किरदारों के खराब लुक और VFX के चलते फिल्म का बहुत मजाक बनाया गया था। मेकर्स पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप भी लगे थे और इसे बैन करने की भी मांग की गई थी। हालांकि, पिछले महीने मई में रिलीज हुए फिल्म के नए ट्रेलर से मेकर्स ने सभी विवादित सीन हटा लिए थे। VFX को भी पहले से काफी बेहतर बनाया गया।

टीजर आने के बाद लोगों का कहना था कि राम की मूछें नहीं थीं, तो इस फिल्म में ऐसा क्यों दिखाया गया? एक सीन में राम चप्पल तक पहने नजर आ रहे थे, तो लोगों ने इस पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राम चप्पल नहीं बल्कि लकड़ी की खड़ाउं पहनते थे। हालांकि, मेकर्स ने इन विवादों को ध्यान में रखते हुए बदलाव भी किए। फिल्म में देवदत्त नागे हनुमान के रोल में नजर आए हैं। पहले में उनके शरीर पर चमड़े की बेल्ट होने की वजह से वो भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए थे। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें खरी-खोटी सुना रहे थे और उन्हें सबसे कमजोर हनुमान बता रहे थे।

मेकर्स ने उनके लुक पर भी काम किया, पहला ट्रेलर आने के बाद हनुमान के किरदार पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। लोग सीता बनीं कृति के कपड़ों को भी पसंद नहीं कर रहे थे। टीजर में वो लाइट पर्पल कलर की साड़ी, मेकअप और ज्वेलरी के साथ नजर आ रही थीं। इसे देख लोगों का कहना है कि सीता तो केसरिया कलर के कपड़े पहनती थीं। किरदारों से लुक से लेकर VFX तक, ऐसी चीजों के कारण फिल्म विवादों में आई।

13 जून को न्यूयॉर्क के ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर होगा। फिल्म फेस्टिवल में फिल्म को मिडनाईट ऑफरिंग के तौर पर पेश किया जाना है। वहीं, बिग स्क्रीन पर यह 16 जून को 3D में रिलीज होगी की जाएगी। ‘आदिपुरुष’ की कहानी रामायण पर बेस्ड है। फिल्म में प्रभास भगवान राम का किरदार में नजर आएंगे, जबकि कृति मां सीता के रोल में होंगी। वहीं रावण के रोल में सैफ अली खान दिखाई देंगे।

Latest News