PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कनाडा के 700 छात्रों के निर्वासन मामले में कनाडा के मंत्री ने दिया बड़ा बयान,

canadian minister sean fraser said that appropriate solution provided 700 students facing deportation Punjab Big News

PTB Big न्यूज़ जालंधर / कनाडा : कनाडा में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दाखिला लेने के आरोप के बाद निर्वासन का सामना कर रहे 700 विद्यार्थियों को आशा की किरण नजर आने लगी है। पंजाब व भारत सरकार के दबाव के बाद कनाडा में पंजाब मूल के सांसद व मंत्री भी विद्यार्थियों के पक्ष में उतर आए हैं। कनाडा के मंत्री सीन फ्रेजर ने स्वीकार किया है कि उन्हें लगता है कि ज्यादातर विद्यार्थी खुद धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं। वे एक प्रक्रिया बनाएंगे, जहां उन्हें यह साबित करने का मौका दिया जाएगा कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्हें समुचित समाधान प्रदान किया जाएगा।

हाउस ऑफ कॉमन्स में सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान फ्रेजर ने दोहराया कि वह निर्दोष छात्रों की मदद करेंगे।उन्होंने विपक्षी न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्य जेनी क्वान के एक सवाल के जवाब में कहा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए एक प्रक्रिया विकसित करने के लिए काम कर रहे हैं कि धोखाधड़ी के शिकार निर्दोष छात्रों को कनाडा में रहने का अवसर मिले। फ्रेजर ने कहा कि जो लोग जानबूझकर धोखाधड़ी करते हैं या धोखाधड़ी की योजना में शामिल थे, उन्हें कनाडा के कानूनों का पालन नहीं करने का परिणाम भुगतना होगा।

कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (सीबीएसए) ने उन छात्रों को निर्वासन नोटिस जारी किया है, जिनके शैक्षणिक संस्थानों के प्रवेश प्रस्ताव पत्र फर्जी पाए गए थे। जिसके बाद पंजाब से लेकर कनाडा तक हाहाकार मच गया था। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर व पंजाब के मंंत्री कुलदीप धालीवाल बार-बार कनाडा के अधिकारियों से निष्पक्ष रहने और मानवीय दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह कर रहे थे। उन्होंने नई दिल्ली में कहा कि जिन्होंने विद्यार्थियों को गुमराह किया है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। ऐसे विद्यार्थी को दंडित करना अनुचित है, जिसने नेक नीयत से शिक्षा ग्रहण की है। हम इस मुद्दे पर कनाडा के साथ संपर्क में हैं।

Latest News