PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बड़ी वारदात : प्लाई बोर्ड कारोबारी और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर लुटेरों ने दी लूट की बड़ी वारदात को अंजाम, मचा हड़कंप,

haryana ply board businessman and his wife taken hostage in yamunanagar robbery escaped from the spot Punjab

PTB Crime न्यूज़ हरियाणा : हरियाणा के यमुनानगर (Yamunanagar) की मधु कॉलोनी में पंजाब हाउस पर लूट (robbery) की घटना का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्लाई बोर्ड हब के रूप में चर्चित यमुनानगर का यह मामला जाने-माने प्लाई बोर्ड उद्योगपति (Ply board businessman) के घर पर पति पत्नी को बंधक बनाकर लाखों रुपए की लूट से जुड़ा है।

जानकारी के मुताबिक प्लाई बोर्ड उद्योगपति के घर पर 4 लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे अलमारी तोड़कर लाखों रुपए और सोने के जेवर लेकर हुए फरार हो गए। यमुनानगर में लूट की यह वारदात सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गया. घर के मालिक ने लगाया अपने नौकर पर लूट की वारदात करवाने का आरोप लगाया है। लुटेरे पति पतनी को बंधक बनाकर मालिक के हाथ से सोने का कड़ा,

चेन अंगूठी और उनकी पत्नी की चेन अंगूठी और हाथ के कड़े जबरन उतरवाकर साथ ले गए। घटना से पहले बेल बजने पर घर के अंदर मौजूद नौकर ने गेट खोला था। गेट खोलते ही तीन लोग घर के अंदर आते हुए सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहे हैं। इस घटना की तहकीकात यमुनानगर पुलिस ने शुरू कर दी है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Latest News