PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के मुख्यमंत्री ने इस विभाग को भेजी भ्रष्ट तहसीलदारों की लिस्ट, एजेंटों के माध्यम से चल रहा रिश्वखोरी का गंदा धंधा,

punjab cm bhagwant mann action against corruption vigilance report tainted tehsildar

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब की भगवंत मान सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी तरह से एक्शन मोड में है। पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने राज्यभर की तहसीलों की जांच के बाद अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजी है। जिसमें विजिलैंस ने 48 लोगों के नामों का खुलासा किया है जो भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। इनमें तहसीलदार-नायब तहसीलदार और उनके एजेंट अर्जी नवीस शामिल हैं।

विजिलैंस ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि खुलेआम एजेंटों के माध्यम से तहसीलों रिश्वखोरी का धंधा चल रहा है। रिपोर्ट में लिखा है कि भ्रष्टाचार का यह धंधा कोड वर्ड के जरिए चल रहा है। वसीका-नवीस और अर्जी नवीस रजिस्ट्री पर कोड वर्ड डाल देते हैं और उसी के अनुसार तहसील में दिनभर हुई कलेक्शन का हिस्सा शाम को तहसीलदार के पास पहुंच जाता है।

विजिलैंस ने अपने मुख्य सचिव को भेजे अपनी रिपोर्ट में कहा है कि तहसीलों में सरकार के खजाने को चूना लगाया जा रहा है। शहरी क्षेत्र की संपत्तियों को ग्रामीण क्षेत्रों में दिखा कर और कॉमर्शियल संपत्तियों को रिहायशी दिखाकर उनकी रजिस्ट्रियां की जा रही हैं। इससे सरकार को खासा राजस्व घाटा हो रहा है। यह सारा खेल तहसील अपने एजेंटों के माध्यम से कर रहे हैं।

विजिलैंस ने कहा कि गैर कानूनी कॉलोनियों के नाम पर भी बड़ा खेल हो रहा है। मोटी रकम वसूल कर बिना एनओसी के रजिस्ट्रियां की जा रही हैं। यहां तक कि जो कॉलोनियां अधिकृत हैं वहां पर प्लाट लेने वालों को एनओसी का डर दिखाकर उनसे रिश्वत ली जा रही है। कई मामले ऐसे भी सामने आए हैं जिनमें विरासत-फर्द बदल कर इंतकाल चढ़ाने के नाम पर पटवारी औऱ तहसीलदार मिलकर मोटी रकम हड़प कर गए हैं।

Latest News