PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

दुःखद ख़बर, छुट्टियां मनाने जा रही 35 वर्षीय शिक्षक की रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत,

35 year old teacher going on vacation died due to electrocution at the railway station Big Sad News PTB Big Breaking News

PTB Sad न्यूज़ नई दिल्ली : अपने दो बच्चों सहित परिवार के साथ छुट्टियों के लिए जा रही एक 35 वर्षीय शिक्षिका साक्षी आहूजा की रविवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करंट लगने से मौत हो गई। वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चंडीगढ़ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में चढ़ने वाली थी। मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन पर बारिश हो रही थी और साक्षी स्टेशन पर गाड़ी की तरफ जा रही थी।

गेट नंबर एक के पास अचानक पैर फिसलने से साक्षी ने पास वाला खंबा पकड़ लिया पास ही बिजली की खुली तारों के संपर्क में आ गई और जोर के झटके से उसकी मौत हो गई। रेलवे पुलिस के उपायुक्त अपूर्व गुप्ता ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और साक्षी को लेडी हार्डिंग मेडिकल हस्पताल ले गई जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने आगे बताया कि जांच चल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके की इस बड़ी लापरवाही के लिए जिम्मेवार कौन है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो और कैब चालक बचाव के लिए दौड़ पड़े लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. उसे बचाने के प्रयास में उसकी बहन को भी झटका लगा। साक्षी आहूजा के 9 साल के बेटे और 7 साल की बेटी, जो उसके बगल में खड़े थे, को समय रहते बचा लिया गया।

रेलवे के पुलिस उपायुक्त अपूर्व गुप्ता ने बताया कि आईपीसी की धाराओं के तहत मशीनरी (287) से संबंधित लापरवाही और लापरवाह आचरण के कारण मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। लोगों में इस बात का जबरदस्त रोश पाया जा रहा है कि कैसे लापरवाही के कारण एक जवान जिंदगी चंद मिनटों में जीवन लीला समाप्त हो गई।

Latest News