PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पिरामिड कॉलेज के छात्र को कनाडा में पढ़ाई करने के अवसर के साथ मिली $3000 की स्कॉलरशिप,

pyramid-college-student-receives-3000-scholarship-with-opportunity-to-study-in-canada-jalandhar

पीटीबी न्यूज़ शिक्षा : पिरामिड कॉलेज ऑफ बिजनेस एंड टेक्नोलॉजी, जो की अपने कनाडा पाथवे कार्यक्रमों के लिए प्रसिद्ध है, के छात्र कार्तिक करीर को हाल ही में कनाडा की मशहूर फ्रेजर वैली यूनिवर्सिटी में पढ़ने के अवसर के साथ 3000 कैनेडियन डॉलर की स्कॉलरशिप मिली है। कार्तिक पिरामिड के बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन प्रोग्राम के तहत पढ़ाई कर रहा है 

जिसके तहत छात्र 2 साल पिरामिड कॉलेज में और 2 साल कनाडा की फ्रेजर वैली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करते हैं। कार्तिक को 3000 डॉलर की स्कॉलरशिप, उसकी योग्यता और पिरामिड कॉलेज में प्रदान की जाने वाली उच्च स्तर की शिक्षा के कारण प्राप्त हुई। बता दें की इससे पहले पिरामिड कॉलेज के छात्र राहुल कांडा को भी इस अध्ययन कार्यक्रम के तहत 5000 कनाडाई डॉलर की स्कॉलरशिप मिली थी।

गौरतलब है कि पिरामिड कॉलेज में आधी पढ़ाई पूरी करने के कारण छात्र लगभग 30 लाख रुपये तक की बचत कर पाते हैं, तथा कनाडा में अपनी बाकी पढ़ाई पूरी करने के बाद, छात्र कनाडा के वर्क परमिट के योग्य भी हो जाते है। जिसके तहत उन्हें लगभग 3 साल तक कनाडा में काम करने की अनुमति मिलती है।

IKJ PTU द्वारा मान्यता प्राप्त, पिरामिड कॉलेज कनाडा के कई प्रसिद्ध यूनिवर्सिटीयों और कॉलेजों के साथ साझेदारी के तहत इन कार्यक्रमों की पेशकश करता है, जिनमें MBA, BBA, BCA, BCOM, HMCT, BSc Multimedia जैसे बेहतरीन कोर्स शामिल हैं। बता दें कि पिरामिड कॉलेज में फिलहाल अगले सेशन के लिए दाखले चल रहे हैं जिसके बारे अधिक जानकारी के लिए छात्र एवं उनके अभिभावक कॉलेज से 93978-93978 पर सम्पर्क करें।

Latest News