PTB Shocking न्यूज़ डेस्क न्यूज़ : आजकल रिश्तों में गजब की धोखेबाजी हो रही है। यही हाल रहा तो अब शादी से पहले लड़की का मेडिकल चेकअप कराना जरुरी हो जाएगा। वरना उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में जो हुआ है, भगवान न करे आपके साथ वैसा हो। ग्रेटर नोएडा में जो हुआ है। वह बेहद चैंकाने वाला है। दरअसल, यहां एक परिवार में शादी संपन्न हुई। दूल्हे का पूरा घर खुशियों से गूंज रहा था। घर में नई नवेली दुल्हन और बहू के स्वागत में परिवार वाले खुशी से फूले नहीं समा रहे थे।
लेकिन दूल्हे और उसके परिवार की सारी खुशियां कुछ ही देर में हवा में उड़ने वाली थीं। नई नवेली दुल्हन अपने साथ जो राज छुपाकर ला रही थी। वह अब खुलने वाला था। नई नवेली दुल्हन को लेकर दूल्हे के घर में तमाम रस्में शुरू कर दी गईं। कई रस्में हो चुकी थीं। सब ठीक रहा। लेकिन फिर अचानक से दुल्हन करहाने लगी। पता चला कि, उसके पेट में तेज दर्द हो रहा है। परिवार ने समझा कि किसी वजह से दर्द हो रहा होगा। दुल्हन को ज्यादा दर्द में देखते हुए परिवार ने उसे अस्पताल ले जाने का फैसला किया। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।
अस्पताल में जब डॉक्टर्स ने नई नवेली दुल्हन का चेकअप किया तो वह सात महीने की प्रेग्नेंट थी और उसे लेबर पेन हो रहा था। अस्पताल पहुंचने के कुछ ही घंटों के बाद नई नवेली दुल्हन ने एक बच्चे को जन्म दे डाला। मसलन, शादी के 24 घंटे ही कायदे से बीते होंगे और दुल्हन ने दूल्हे के घर में बच्चे की किलकारियां फोड़ दीं। मगर यह ऐसी स्थिति थी कि जब बच्चा आने पर कोई भी खुश नहीं था। दूल्हे और उसके परिवार ने इस तरह से घर बच्चा आने की कभी ख्वाहिश नहीं रखी थी।
इधर, नई नवेली दुल्हन के बच्चा जन्मने से हैरान-परेशान दूल्हे के परिवार ने दुल्हन के परिजनों को सारी जानकारी दी और उन्हें बुलाया। इधर, जब दुल्हन के परिजन मौके पर पहुंचे तो दूल्हे और उसके परिवार ने दुल्हन को अपने साथ रखने से मना कर दिया और परिजनों से उसे और उसके बच्चे को अपने साथ ले जाने की बात कही। दूल्हे के परिवार ने कहा कि, वह नहीं जानता था कि उसके साथ इतना बड़ा धोखा किया जाएगा। दूल्हे के परिवार ने कहा कि, दुल्हन और उसके परिवार ने सब बात छिपाई।
दूल्हे का परिवार का कहना है कि, दुल्हन का पेट फूला-फूला देख पहले ही अंदेशा हो रहा था लेकिन बताया गया कि एक ऑपरेशन की वजह से पेट फूला है। हालांकि, दोनों परिवार वालों में आपसी सहमति बन गई है। दुल्हन पक्ष के लोग अपनी बेटी को अपने साथ ले गए हैं। दूल्हे पक्ष की तरफ से पुलिस को अबतक किसी तरह की कोई शिकायत नहीं दी गई है।
फिलहाल, रिश्तों में ऐसी सोची समझी साजिश समाज के लिए घातक है। समाज में गलत सन्देश जा रहा है। एक गलत ट्रेंड सेट होगा। रिश्तों में इस प्रकार का धोखा कानूनी रूप से तो अपराध है ही, इसके साथ ही पहले से ये जानते हुए कि लड़की प्रेग्नेंट है उसकी शादी किसी दूसरे शख्स से करवाना, इसके लिए न सिर्फ परिवार वाले बल्कि लड़की भी उतनी ही जिम्मेदार है। ऐसी घटनाएं समाज को विचलित करती हैं।