PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब के इस जिले में नगर निगम पर किया आप ने कब्जा, कैसे हुई प्रचंड जीत,

PTB Big Political न्यूज़ मोगा : आम आदमी पार्टी ने मोगा नगर निगम पर कब्जा कर लिया है। मंगलवार को पार्टी ने मेयर नितिका भल्ला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव जीत लिया। 50 में से 41 काउंसलर ने आम आदमी पार्टी को समर्थन दे दिया है। अब नया मेयर चुना जाएगा। पिछले सात जून को विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने 42 पार्षदों को साथ लेकर एक अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। मंगलवार को मेयर नितिका भल्ला को सिर्फ छह पार्षदों ने समर्थन दिया।

मोगा नगर निगम के चुनाव 13 फरवरी 2021 को हुए थे। 50 वार्ड में से 20 पार्षद कांग्रेस से जीते थे। 10 आजाद थे। चार आम आदमी पार्टी के और 15 अकाली दल के पार्षद जीते थे। एक पार्षद भाजपा का था। तब कांग्रेस की सरकार थी। 10 आजाद पार्षद कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसके बाद कांग्रेस ने 13 मई को अपना मेयर बनाया था। फिर आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद सरकार के काम को देख अकाली दल के सात पार्षद और कांग्रेस के 28 पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

इसके अलावा कुछ पार्षदों ने आप को बाहर से समर्थन दिया। मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव के दौरान 50 पार्षदों में से 41 ने आम आदमी पार्टी को समर्थन दे दिया। मोगा पहला निगम है, जिस पर आम आदमी पार्टी ने कब्जा किया है। मंगलवार को बहुमत साबित करने के दौरान विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, धर्मकोट के विधायक दविंदर सिंह लाडी ढोस भी मौजूद रहे।

Latest News